Tomato News: करीब डेढ़ महीने से टमाटर की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। टमाटर को लेकर कई अजीबोगरीब खबरें भी सामने आईं। कहीं टमाटरों की सुरक्षा को लेकर बाउंसर खड़े किए तो कहीं खेत में टमाटर की फसल बचाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। सस्ते टमाटर को लेकर भी कई बार सोशल मीडिया पर आया। अब खबर लखनऊ से हैं, जहां वैन द्वारा सस्ती दरों पर टमाटर बेचा जा रहा है। अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो बस आपको समय और स्थान जानना है।
यह खड़ी होती है टमाटर वैन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में वैन द्वारा सस्ती दरों पर टमाटर बेचा जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 15 स्थानों पर ये सुविधा है। चौक का घंटाघर, इंदिरा नगर, शालीमार चौराहा, जवाहर भरन, मटियारी तिराहा, आलमबाग के अवध चौराहा, जानकीपुरम के डीपीएस स्कूल, बालागंज चौराहा, कपूरथला में नगर निगम दफ्तर, पत्रकारपुरम चौराहा, गोलमार्केट पुलिस चौकी, आंचलिक विज्ञान केंद्र, पावर हाउस चौराहा, सरोजनी नगर ईएसआईसी अस्पताल, एनसीसीएफ दफ्तर (विज्ञानपुरी महानगर) और सीतापुर नवीन मंडी गेट नं. 2 पर वैन खड़ी होती है।
यह भी पढ़ेंः टमाटर नहीं तो परेशान न हों, रसोई की ये चार चीजें भी बढ़ा देंगी जायका
इस रेट पर मिल रहा सब्जियों का ‘लाल’
रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ये वैन सुबह 11.30 बजे अपने-अपने स्थानों पर पहुंच जाती हैं। लोग भी सस्ता टमाटर खरीदने के लिए 11 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं। बताया गया है कि ये सुविधा केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही है। एनसीसीएफ निदेशक अजय सिंह ने मीडिया को बताया कि लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर टमाटर वैन जा रही है। यहां 70 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर की बिक्री की जा रही है। उन्होंने बतायाकि टमाटर वैन से लोगों को काफी राहत मिल रही है।
ये भी देखें…
संबंधित खबरें
जातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
1 hr agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
2 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
4 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
6 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
7 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
8 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
21 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines