उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा फैसला किया है. सरकार ने नैनीताल में एंट्री के लिए टोल टैक्स अनिवार्य कर दिया है, यानी अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नैनीताल में (चुंगी) देना होगा. अन्य राज्यों और प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले लोगों को नैनीताल में एंट्री के लिए बॉर्डर पर 100 रुपये प्रति बाइक और 300 रुपये प्रति कार टैक्स देना होगा. ऐसे में अब उत्तराखंड में पर्यटन के शौकीनों का सफर महंगा हो गया है, जिससे उनकी जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.
गाजियाबाद की कंपनी को दिया है ठेका
बता दें कि बुधवार रात 12 बजे से नैनीताल में एंट्री टैक्स का सिस्टम लागू हो गया. तल्लीताल लेक ब्रिज, बारापत्थर और फांसी गधेरा पर बनी चुंगी पर टैक्स की वसूली भी शुरू हो गई है. नगर पालिका ने गाजियाबाद की कंपनी एमजी इन्फ्रा को 24.55 करोड़ रुपये में चुंगी वसूलने का ठेका दिया है और कंपनी के पास यह ठेका मार्च 2028 तक रहेगा. वहीं एंट्री टैक्स सिस्टम के तहत कुछ वाहनों को एंट्री टैक्स से छूट भी दी गई है, यानी कुछ वाहनों को एंट्री टैक्स के दायरे से बाहर करके राहत दी गई है.
इन वाहनों को नहीं देना होगा एंट्री टैक्स
बता दें कि UK-04 यानी नैनीताल में रजिस्टर्ड कारों और बाइकों को एंट्री टैक्स नहीं देना होगा. वहीं उत्तराखंड के अन्य जिलों से आने वाली बाइकों और स्कूटी को 100 रुपये और कार समेत सभी चारपहिया वाहनों को 200 रुपये एंट्री फीस देनी होगी. वहीं अन्य राज्यों से आने वाले चारपहिया और अन्य बड़े वाहनों को 300 रुपये एंट्री टैक्स देना होगा. इसक अलावा नैनीताल शहर में रहने वाले लोग, जिनके वाहन नैनीताल में रजिस्टर्ड नहीं हैं, वे 800 रुपये फीस देकर नगर पालिका से एंट्री पास बनवा सकते हैं.
नैनीताल टूर पर जाने वालों के लिए खुशखबरी, मानसून में रोड ब्लॉक से बचाने के लिए नया ब्रिज तैयार
नैनीताल के इन लोगों को देना होगा टैक्स
बता दें कि नैनीताल के जो लोग पढ़ाई और नौकरी के लिए बाहर रहते हैं और वहां अपने वाहन खरीदकर रजिस्टर्ड कर चुके हैं, उन्हें भी अब घर लौटते समय एंट्री टैक्स देना होगा. लेकिन लोगों का कहना है कि नैनीताल में रहने वाले लोगों को भी एंट्री टैक्स देना होगा, यह गलत है. नैनीताल शहर में पार्किंग फीस और ग्रीन टैक्स पहले से देना पड़ता है. अब एंट्री टैक्स लगा दिया गया है. इससे लगता है कि नैनीताल अब टूरिज्म सिटी कम और सरकार के लिए रेवेन्यू का सोर्स ज्यादा बन गया है.
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
9 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines