Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार देर रात एक मकान में आग लग गई। घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। घटना फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के पदम कस्बे की है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार जिस बिल्डिंग में रहते थे, उसके ग्राउंड फ्लोर पर उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान थी। दुकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1597641376795332608
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी, जिससे घर जल कर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है।
और पढ़िए – MP में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक में लोड दो करोड़ रुपये की कीमत का 1000 KG गांजा पकड़ा
सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) आशीष तिवारी ने कहा कि आग की सूचना के बाद आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से 18 दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि 12 थानों के कर्मी बचाव अभियान में शामिल थे, जो लगभग ढाई घंटे तक चला।
एसएसपी ने कहा, “चूंकि इलाका भीड़भाड़ वाला है, इसलिए बचावकर्मियों को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े।” उन्होंने कहा, “हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी अंदर फंसा तो नहीं है। बचाव कार्य जारी है।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
22 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines