UP News: फिरोजाबाद में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, इनमें तीन बच्चे भी शामिल

firozabad news

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार देर रात एक मकान में आग लग गई। घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। घटना फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के पदम कस्बे की है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार जिस बिल्डिंग में रहते थे, उसके ग्राउंड फ्लोर पर उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान थी। दुकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1597641376795332608

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका 

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी, जिससे घर जल कर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) आशीष तिवारी ने कहा कि आग की सूचना के बाद आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से 18 दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि 12 थानों के कर्मी बचाव अभियान में शामिल थे, जो लगभग ढाई घंटे तक चला।

एसएसपी ने कहा, “चूंकि इलाका भीड़भाड़ वाला है, इसलिए बचावकर्मियों को अतिरिक्त प्रयास करने पड़े।” उन्होंने कहा, “हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी अंदर फंसा तो नहीं है। बचाव कार्य जारी है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ