हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस बार जमकर बरसे बादल, अब पूर्वांचल से होते हुए इस तारीख को लौटेगा मानसून

Monsoon Return: देश सहित पूर्वचंल में भी इस साल जमकर बादल बरसे हैं. झमाझम बारिश के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में आई बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है. अब जल्द ही मानसून के विदायी लेने का समय आ गया है.

विज्ञापन
मानसून

Monsoon Return: देश सहित पूर्वचंल में भी इस साल जमकर बादल बरसे हैं. झमाझम बारिश के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में आई बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है. अब जल्द ही मानसून के विदायी लेने का समय आ गया है. सभावना है कि आने वाले सप्ताह में मौसम व‍िभाग भी आंकड़े जारी कर मानसून के लौटने की त‍िथ‍ि बता सकता है. इस साल मानसून समय से लगभग एक सप्ताह पहले आ गया था. यूपी के सोनभद्र के रास्‍ते होते हुए मानसून पूर्वांचल में दाखिल हुआ था. जिसके बाद अब पूर्वांचल में सोनभद्र के रास्‍ते ही वापस लौटेगा. माना जा रहा है कि इस साल मानसून 17 स‍ितंबर को पश्‍च‍िम यूपी से वापसी करेगा. जिसके बाद पूर्चांचल में भी आसमान आने वाली 5 अक्‍टूबर तक पूरी तरह से साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Highlights: भारत ने 7 विकेट से पाकिस्तान को रौंदा, सूर्यकुमार यादव बने जीते के हीरो

3 सप्ताह बनी रहेगी सक्रियता

पूर्वाचंल के अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब, राजस्‍थान, द‍िल्‍ली से होते हुए पश्‍च‍िम उत्‍तर प्रदेश में मानसून लौटने लगेगा. यूपी पूर्वांचल में अक्टुबर महिने के पहले सप्ताह में मानसून का दौर खत्म हो जाएगा. फिलहाल 3 सप्ताह तक मौसम की सक्र‍ि‍यता बनी रहेगी और बारिश के लिए यदि अनुकूल आर्द्रता का साथ म‍िलता है तो कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा यदि लोकल आर्द्रता में बढोत्तरी होती है तो भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के दौर के बाद पिछले एक सप्ताह से हल्की ठंडक का भी अहसास होने लगा है. जिसके कारण घरों में एसी कूलर भी बंद होने लगे हैं, लेकिन अभी पंखों को चलाना पड़ रहा है. हालाकि कुछ स्थानों पर सुबह के समय तो लोगों को पंखे भी बंद करने पड़ जाते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

इस बार ठंड और कोहरे का अधिक प्रकोप

मौसम व‍िभाग ने अनुमान जताया है कि इस सप्‍ताह के बाद मौसम का रुख बदल सकता है. जिसके बाद आर्द्रता का स्‍तर घटेगा और हल्की ठंडक का अहसास होने लगेगा. माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही इस साल मानसूनी सक्र‍ियता खत्‍म होने के बाद जल्द ही कुछ स्थानों पर कोहरे का असर भी शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल यूपी सहित देश भर में पर्याप्त बारिश हुई. जिसके कारण इस ठंड और कोहरे का भी प्रकोप अधिक देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी, अब तक 366 लोगों की मौत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola