---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рджрд┐рд▓реНрд▓реА-рдПрдирд╕реАрдЖрд░ рд╕рдореЗрдд рднрд╛рд░рдд рдХреЗ рдЗрди рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рднрд╛рд░реА рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рдХреА рдЪреЗрддрд╛рд╡рдиреА, IMD рдиреЗ рдЬрд╛рд░реА рдХрд┐рдпрд╛ рдЕрд▓рд░реНрдЯ

рднрд╛рд░рдд рдХреЗ рдХреБрдЫ рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рддреЗрдЬ рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рдХреЗ рдЖрд╕рд╛рд░ рджрд┐рдЦрд╛рдИ рджреЗ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЗрд╕рдХреЛ рд▓реЗрдХрд░ рдореМрд╕рдо рд╡рд┐рднрд╛рдо рдиреЗ рдЕрд▓рд░реНрдЯ рдЬрд╛рд░реА рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдореМрд╕рдо рд╡рд┐рднрд╛рдЧ рдХреЗ рдЕрдиреБрд╕рд╛рд░ 3 рд╕рд┐рддрдВрдмрд░ рдХреЛ рдХрдИ рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рднрд╛рд░реА рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рд╣реБрдИ рд╣реИред рдЗрд╕рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╣реА рдЖрдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ 7 рджрд┐рдиреЛрдВ рдореЗрдВ рднреА рдореМрд╕рдо рдЗрд╕реА рдкреНрд░рдХрд╛рд░ рдХрд╛ рд░рд╣рдиреЗ рд╡рд╛рд▓рд╛ рд╣реИред рдЗрд╕ рдХрд╛рд░рдг IMD рдиреЗ рдПрдХ рдПрдбрд╡рд╛рдЗрдЬрд░реА рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╣реА рдЕрд▓рд░реНрдЯ рдЬрд╛рд░реА рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред

---рдЦрдмрд░ рдиреАрдЪреЗ рдЬрд╛рд░реА рд╣реИ---

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 सितंबर 2025 को एडवाइजरी जारी करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर, पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत में तेज बारिश जारी रह सकती है। आम लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे सतर्क रहें, क्योंकि इस दौरान बाढ़, यातायात में बाधा और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

पिछली 24 घंटों में खूब हुई बारिश

3 सितंबर 2025 को सुबह 8:30 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर 21 सेमी से ज्यादा बारिश हुई, जो अत्यधिक भारी मानी जाती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और केरल में भी 12-20 सेमी तक बहुत भारी बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 7-11 सेमी भारी बारिश दर्ज की गई। इन क्षेत्रों में बारिश से कई जगहों पर जलभराव और अन्य परेशानियां हुई हैं।

---खबर नीचे जारी है---

रिपोर्ट में बताया गया है कि मानसून की ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति के करीब है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा, उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब पर चक्रवाती सर्कुलेशन और हरियाणा पर ऊपरी हवा का चक्रवाती सर्कुलेशन मौजूद है। इस कारण बारिश लगातार देखने को मिल रही है।

आने वाले 7 दिनों में भी बरतें सतर्कता

IMD ने अगले 7 दिनों के लिए क्षेत्रवार पूर्वानुमान जारी किया है।

---खबर नीचे जारी है---

उत्तर-पश्चिम भारत

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब और हरियाणा में 3 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद कमी आएगी। उत्तराखंड में 3-9 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश, हरियाणा-चंडीगढ़ में 4 और 9 को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 को, पश्चिमी राजस्थान में 5 और 8 को, पूर्वी राजस्थान में 6 को भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में 3 को बहुत भारी बारिश, पूर्वी राजस्थान में 3-5 को, पश्चिमी राजस्थान में 6-7 को भारी बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिम भारत

कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 3-7 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। गुजरात में 4-6 को कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी (21 सेमी से ज्यादा) बारिश, सौराष्ट्र-कच्छ में 6 को अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 4-6 सितंबर को और सौराष्ट्र-कच्छ में 5 और 7 को बहुत भारी बारिश की आशंका है। अगले 7 दिनों में गरज-बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

पूर्व और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर को कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी (21 सेमी से ज्यादा) बारिश होने की संभावना है। गंगा वाले पश्चिम बंगाल में 3 सितंबर को भारी, पूर्वी मध्य प्रदेश में 4-5 सितंबर को, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 4 सितंबर को, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6 सितंबर को, बिहार में 6-7 सितंबर को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7-9 सितंबर को, अंडमान-निकोबार में 7-8 सितंबर को भारी बारिश की पूरी संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 से 4 सितंबर को को, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा में 3 सितंबर को बारिश के आसार हैं। अगले 7 दिनों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गरज सकती है।

पूर्वोत्तर भारत

असम-मेघालय में 3-8 सितंबर, नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में 3-7 सितंबर को, अरुणाचल प्रदेश में 3 सितंबर और 7-9 सितंबर को भारी बारिश के आसार है। अगले 7 दिनों में कई जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश और बिजली गरजने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

तटीय आंध्र प्रदेश-यानम, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में 3 सितंबर को भारी बारिश, केरल-माहे में 3-4 सितंबर को भारी बारिश और अगले 7 दिनों में कुछ जगहों पर गरज-बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश की आशंका है।

दिल्ली/NCR का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली/NCR में 3 सितंबर को बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश। 4-6 सितंबर को भी बादल और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान अधिकतम 31-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 22-25 डिग्री तक रहेगा। वहीं, हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेंगी।

---खबर नीचे जारी है---

इन क्षेत्रों में न जाएं मछुवारे

मछुआरों को 3-8 सितंबर तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। इन इलाकों में तेज हवाएं और ऊंची लहरें हो सकती हैं, जैसे सोमालिया, ओमान तट, मध्य अरब सागर, आदि। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, म्यांमार तटों पर भी सावधानी बरतें।

बरतें सावधानियां

भारी बारिश से सड़कों पर बाढ़, जलभराव, यातायात बाधा, कच्ची सड़कों को नुकसान, कमजोर इमारतों को खतरा, भूस्खलन, फसलों को नुकसान और नदियों में बाढ़ आ सकती है। सुझाव: यातायात की जांच करें, जलभराव वाले इलाकों से बचें, असुरक्षित इमारतों में न रहें। गरज-चमक के समय पेड़ों के नीचे न खड़े हों, बिजली के उपकरणों से दूर रहें। बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपातकालीन सेवाओं से संपर्क रखें।

---खबर नीचे जारी है---

फ्लैश फ्लड जोखिम

अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का खतरा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 1963 के बाद 5वीं बार यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार, 10 हजार लोगों का रेस्क्यू, NDRF अलर्ट

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 03, 2025 09:07 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola