हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राम मंदिर ट्रस्ट को आज मिलने वाला है पहला CEO, इन तीन नामों से किसी एक पर लगेगी मुहर

आज अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिलने वाला है. ट्रस्ट का CEO चुनने के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने मंगलवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट सबमिट कर दी है.

विज्ञापन
राम मंदिर ट्रस्ट को आज मिलेगा CEO (Photo: ANI)

आज अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिलने वाला है. राम मंदिर की प्रशासनिक नियुक्ति अपने फाइनल फेज में पहुंच चुकी है. ट्रस्ट का CEO चुनने के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने मंगलवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट सबमिट कर दी है. कमेटी ने तीन नामों का तवज्जो दी है, जिनमें पूर्व IPS ऑफिसर राजेश पांडेय, बिहार के पूर्व DGP डॉ. परेश सक्सेना और IAS दिनेश चंद्र का नाम शामिल है. दोपहर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में चर्चा के बाद CEO के नाम पर मुहर लगेगी.

ये भी पढ़ें: चंपत राय का 9 पेज का लेटर वायरल, किए राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े बड़े खुलासे, जानें क्या कहते हैं पूर्व महासचिव?

5 हजार से ज्यादा आवेदन मिले

राम मंदिर परिसर में बैठक के बाद सर्च कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली ने कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज को फाइनल रिपोर्ट सौंपी. कमेटी में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावड़े भी शामिल हैं. आपको बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए कुल 5585 एप्लीकेशन मिले. सही चुनाव के लिए कमेटी ने आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए पात्रता, अनुभव और कई स्टैंडर्ड्स को शामिल किया और करीब 600 अंकों का मूल्यांकन फॉर्म बनाया. इसमें 3577 आवेदकों ने अपनी किस्मत आजमाई. स्क्रीनिंग के बाद 470 या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले 108 लोगों को कामयाबी मिली, जिनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की गई.

विज्ञापन

कैसे चुने गए फाइनल तीन नाम?

सर्च कमेटी ने CEO के सेलेक्शन के लिए चार दिन तक प्रोसेस चला, जिसके बाद 17 उम्मीदवार चुने गए. फाइनल राउंड के लिए सभी को अयोध्या आना था, जिनमें से एक उम्मीदवार नहीं पहुंच पाया. कई पहलुओं से किए गए गहरे मंथन के बाद कमेटी ने आखिरी तीन नामों को फाइनल किया. पूर्व IPS ऑफिसर राजेश पांडेय, बिहार के पूर्व DGP डॉ. परेश सक्सेना और IAS दिनेश चंद्र में से एक पर आज फाइनल मुहर लगेगी और उन्हें ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. आज होने वाली बैठक के लिए कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, युगपुरुष परमानंद, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती अयोध्या पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं. इस मीटिंग में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, अंतरिम महासचिव डॉक्टर कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास शामिल होंगे. वहीं, स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ ओर केशव पराशरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जुड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, हटाए गए अनिल मिश्रा के दो करीबी; मंदिर में एंट्री पर भी लगी रोक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola