हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभागी मां ने बचाने के लिए साख, बेटी की शादी को जुटाए 18 लाख, दिल पर लगी चोट, दीमक चट कर गए नोट

विज्ञापन

Termites Ate Locker Money in Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच उस वक्त खलबली मच गई जब एक महिला ने अपना लॉकर खोला। लॉकर में रखे गए पैसे और जेवरात गायब थे, उसकी जगह पर महिला को दीमक और भूसी मिली। महिला कस्टमर का दावा है कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक लॉकर में कुछ साल पहले 18 लाख रुपये और कुल जेवरात रखे थे। अब जब वो महिला ने पैसों और जेवर को लेने के लिए लॉकर खोला तो उन्होंने देखा कि सभी नोटों को दीमक चट गए है। महिला ने इसकी शिकायत बैंक के मैनेजर से की।

लॉकर खोलते ही उड़े होश

मुरादाबाद के आशियाना की रहने वाली अलका पाठक ने बताया बीते साल अक्टूबर के महीने में उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा की रामगंगा विहार ब्रांच के लॉकर में अपनी छोटी बेटी की शादी के लिए जेवरात और 18 लाख रुपए रखे थे। बीते सोमवार को वो लॉकर से जेवरात और कैश लेने के लिए पहुंची। वहां उन्होंने जब अपना लॉकर खोला तो उनके होश उड़ गए। लॉकर में रखे सारे नोटों को दीमक चट गए थे। इसके बाद महिला ने इस बारे में बैंक मैनेजर को शिकायत की। अब इस मामले की जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Watch Video: दहेज के लालच में पत्नी के साथ जानवरों से बदतर सलूक, बाल से पकड़ गली में घसीटा

विज्ञापन

बेटी शादी के लिए रखे थे पैसे

अलका पाठक ने बताया कि साल 2022 में उनकी बड़ी बेटी की शादी हुई थी। जिसमें उन्हें मेहमानों की तरफ से जितने भी पैसे लिफाफों में मिले थे, वो सारे पैसे और बाकी कुछ जमां पुंजी को उन्होंने छोटी बेटी शादी के लिए बैंक लॉकर में रख दिए। महिला ने बताया कि उन्होंने करीब 18 लाख रुपए और कुछ जेवरात एक थैली में रखकर बैंक के लॉकर में जमा किये थे। महिला कस्टमर की मांग है कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola