---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Watch Video: दहेज के लालच में पत्नी के साथ जानवरों से बदतर सलूक, बाल से पकड़ गली में घसीटा

Gurdaspur Video Viral: पंजाब के गुरदासपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला को बालों से पकड़कर गली में घसीटते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वीडियो में व्यक्ति महिला को मारता-पीटता भी दिखाई दे रहा हैं। पुलिस ने पीड़िता […]

---विज्ञापन---

Gurdaspur Video Viral: पंजाब के गुरदासपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला को बालों से पकड़कर गली में घसीटते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वीडियो में व्यक्ति महिला को मारता-पीटता भी दिखाई दे रहा हैं। पुलिस ने पीड़िता और उसकी की शिकायत के आधार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ससुराल वाले करते है दहेज की मांग

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो गुरदासपुर के थाना भैणी मियां खां के अतंर्गत आने वाले गांव छोड़ियां का है और वीडियो में महिला के साथ बर्बता करने वाला शख्स उसका पति है। पीड़िता की मां ने बताया कि अक्सर ही उसका दामद उसकी को मारता-पिटता रहता है। इसके अलावा महिला के ससुराल वाले हमेशा दहेज की मांग करते है। हालांकि इस मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने पहले से ही थाना भैणी मियां खां में दे दी है।

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो का सच

पीड़िता की पहचान मीनू के रूप में हुई है। पीड़िता मीनू और उसकी मां ने बताया कि वायरल वीडियो बीते दिन का है। दरअसल, मीनू का पति उसे घर में पीट रहा था। पति की मार से बचने के लिए पीड़िता पास में रह रही अपनी मौसी के घर चली गई। इसके बाद भी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वहां भी पहुंच गया। जहां उसने पहले तो महिला के फिर से पीटा, उसके बाद महिला को बालों से गली में घसीटता हुआ घर ले गया। घर के गेट पर भी आरोपी ने महिला की बुरी तरह से पीटाई की। जैसे ही इस बारे में महिला के माइके वालों को पता चला, तो वो लोग गांव के पंचायत मेंबर के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अपनी घायल बेटी को सिविल अस्पताल धारीवाल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

यह भी पढ़ें: दो मुख्यमंत्रियों और राज्यपाल के साथ अमित शाह ने की बैठक, CM मान ने उठाया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुद्दा

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो में कई और लोग भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई महिला की मदद के लिए आगे आता नहीं दिखाई दे रहा है।

गरीब परिवार से है महिला

पीड़िता मीनू ने आगे बताया कि, वो एक गरीब परिवार से संबंध रखती है। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालें दहेज की मांग कर रहे हैं। लड़की के विरोध करने पर उसे मारा-पीटा जाता है। महिला ने आगे बताया कि पति के अलावा भी उसके ससुराल के बाकी लोग भी उसे मारते-पीटते रहते है।

---विज्ञापन---

पुलिस ने दर्ज किया केस 

इस मामले की जांच कर रहे थाना भैणी मियां खां के सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि उन्होंने खुद सिविल अस्पताल जा कर पीड़ित महिला की शिकायत ले ली। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

First published on: Sep 26, 2023 06:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola