Tehri Garhwal Lok Sabha Election 2024 : शुक्रवार यानी आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की शुरुआत हो गई। देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे तक करीब 37 प्रतिशत मतदान हो चुका था। लेकिन, उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट में एक जगह पर ग्रामीणों ने चुनाव का ही बहिष्कार कर दिया है। बता दें कि दोपहर 12 बजे तक यहां पर केवल 1 वोट ही पड़ा था।
जिन राज्यों में मतदान हो रहा है उनमें उत्तराखंड भी शामिल है जिसकी सभी 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां की टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में एक गांव आता है लंबगाव, जहां के निवासियों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य न होने से नाखुश हैं और इसीलिए उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया में शामिल न होने का फैसला किया है। प्रशासन उन्हें मनाने की कोशिश भी कर रहा है लेकिन ग्रामीण मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: 8 सीटें 80 उम्मीदवार और 1.43 करोड़ मतदाता
ये भी पढ़ें: देश का सबसे अमीर और गरीब प्रत्याशी कौन है?
ये भी पढ़ें: बिहार का एक पोलिंग बूथ, जहां सिर्फ 3 वोट पड़े
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
53 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
59 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
12 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
14 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
16 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines