हैवानियत की हद; आगरा में किशोरी से गैंगरेप, घंटों जंगल में घसीटा, होश आने पर रेंगकर सड़क तक पहुंची पीड़िता

Agra, Agra Gangrape, Hindi News, Up

प्रतीकात्मक तस्वीर

Agra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में एक किशोरी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ। दरिंदे उसे जंगल में घंटों तक घसीटते रहे। उसके सिर में कांटे घुस गए। हद तो तब हो गई जब हैवानों ने किशोरी के हाथ-पैर तक तोड़ दिए। किसी तरह से वह रेंगती हुई सड़क तक पहुंची तो रहागीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

मौसी के घर जाने के लिए निकली थी किशोरी

जानकारी के मताबिक घटना आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। यहां एक किशोरी गुरुवार दोपहर को मौसी के घर जाने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। रात होने पर परिवार वालों ने उसकी खोज की।

विज्ञापन

देर रात तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी के भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुछ अनजान लोगों का फोन आने पर जानकारी हुई। मौके पर परिवार वाले पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन

किशोरी के हाथ-पैर तक तोड़ दिए

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ हद दर्जे की हैवानियत की। आरोपी उसे खींच कर जंगल में ले गए। जहां पहले उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट करते हुए जंगल में घसीटा। किशोरी के सिर में कांटे घुस गए। बताया गया है कि आरोपियों ने किशोरी के हाथ-पैर तोड़ दिए। उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

रातभर जंगल में पड़ी रही किशोरी, मुकदमा दर्ज

रातभर बेहोशी की हालत में किशोरी जंगल में पड़ी रही। सुबह होने पर जब होश आया तो वह रेंगती हुई सड़क तक पहुंची। जहां कुछ राहगीरों ने उसे देखा तो परिवार और पुलिस वालों को सूचना दी। सिकंदरा थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ