यूपी में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देर रात बड़ी घटना घट गई। दो बदमाशों ने कैंपस में ही एक टीचर को गोली मार दी। गोली चलने से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में टीचर राव दानिश को हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में बीती रात में एएमयू के एबीके हाई स्कूल के कंप्यूटर टीचर राव दानिश को लाइब्रेरी कैंटीन के पास थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाशों ने दानिश को नजदीक से गोली मार दी। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। हमले में टीचर राव दानिश की मौत हो गई। अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है और न ही आरोपियों की जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 9वीं क्लास के छात्र ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में छुपाकर लाया था तमंचा
बता दें कि दानिश राव साल 2015 से एबीके हाई स्कूल में कंप्यूटर टीचर के पद पर कार्यरत हैं। राव की प्रारंभिक शिक्षा एएमयू में हुई थी। इससे पहले राव में हॉर्स राइडिंग क्लब के कप्तान भी रहे हैं। गत बुधवार राव शाम कैंपस में तरह रहे थे। कैंटीन के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, दोनों बदमाश वहां से भाग गए।
यह भी पढ़ें: UP: एनकाउंटर में ढेर हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों शूटर, 1-1 लाख रुपये था इनाम
पुलिस ने सीसीटीवी की जांच करना शुरू कर दी है। एएमयू की वाइस चांसलर प्रो. नईमा खातून ने कहा कि पुलिस से बात हुई है। कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि देर रात बजे टीचर राव दानिश की हत्या की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines