भूत भगाने के नाम पर बहनों से बारी-बारी रेप, 20 हजार लेकर तांत्रिक ने धमकाया, सब नाश कर दूंगा

यूपी के मथुरा स्थित गोवर्धन में एक तांत्रिक ने भूत-प्रेम भगाने के नाम दो मासूमों के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया है। मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी।

UK Crime News
विज्ञापन

Tantrik Raped Delhi Two Minor Sister: दिल्ली की नाबालिग चचेरी बहनों से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मथुरा से तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म किया।

मथुरा गोवर्धन के डिप्टी एसपी आलोक सिंह ने बताया कि घटना 20 जुलाई की है। दिल्ली से 2 नाबालिग चचेरी बहनें अपनी एक रिश्तेदार के साथ गोवर्धन कस्बे के बस अड्डे के पास सैनी मोहल्ले में रहने वाली तांत्रिक नंदलाल के घर पहुंचीं। पुलिस ने बताया कि गोवर्धन पहुंचने के बाद तांत्रिक ने भूत उतारने के नाम पर दोनों को अलग-अलग कमरों में बुलाया फिर दोनों के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।

Advertisment

यह है पूरा मामला

दुष्कर्म करने के बाद तांत्रिक ने धमकी दी कि यदि उन्होंने किसी को इस बारे में बताया तो वह तंत्र-मंत्र करके सब कुछ नाश कर देगा। हालांकि इस घटना के कई दिन दोनों बहनों ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। तब परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने बुधवार को तांत्रिक को अरेस्ट करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्म करने के साथ 20 हजार रुपये भी लिए

मामले में पुलिस को जानकारी देते हुए दोनों नाबालिगों के परिजनों ने बताया कि 18 जून को वे गोवर्धन पहुंचकर तांत्रिक से मिले थे। इसके बाद तांत्रिक नंदलाल ने भूत-प्रेत की बात कहकर दोनों पीड़िताओं को 20 जुलाई को 20 हजार रुपये लेकर बुलाया था। मामले में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ