बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ हद दर्जे की हैवानित की। उसकी यातनाएं दीं। तांत्रित ने पहले बच्चे के दांत तोड़ दिए। इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया। काफी देर तक बच्चे में कोई हरकत नहीं हुई। बच्चे की मौत पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया।
तबीयत खराब होने पर लेकर पहुंचे थे परिवार वाले
जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर (Bulandshahr) के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाले सौरभ ने बताया कि उसके डेढ़ साल के भतीजे अनुज की अचानक तबीयत खराब हो गई। भाभी और परिवार वाले बच्चे को लेकर एक तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक ने कथित तौर पर बच्चे का इलाज शुरू किया।
और पढ़िए –केजरीवाल मॉडल पर लगी मुहर, डीयू कार्यकारी परिषद चुनाव में ‘आप’ ने हासिल की जीत
पहले बच्चे के दांत उखाड़े, फिर जमीन पर पटका
आरोपी तांत्रित ने इलाज के नाम पर पहले बच्चे के दांत तोड़ दिए। बच्चा दर्द से बिलख उठा। तांत्रिक का पत्थर दिल यहां भी माना। उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद बच्चा बेहोश हो गया। यह सब देख परिवार वाले हैरान रह गए, लेकिन आरोपी बार कहता रहा कि बच्चे को होश आने वाला है।
पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया
काफी देर तक होश नहीं आने पर परिवार वालों को शक हुआ। वे बच्चे को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिवार वालों ने कोतवाली पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
और पढ़िए –हरियाणा: राज्य सरकार ने जारी की नई ड्रेस कोड पॉलिसी, ये चीजें बैन
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
12 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
14 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines