इलाज के नाम पर हैवानियत; तांत्रिक ने मासूम के दांत उखाड़े, फिर जमीन पर पटका, डेढ़ साल के बच्चे की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ हद दर्जे की हैवानित की। उसकी यातनाएं दीं। तांत्रित ने पहले बच्चे के दांत तोड़ दिए। इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया। काफी देर तक बच्चे में कोई हरकत नहीं हुई। बच्चे की मौत पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर (Bulandshahr) के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाले सौरभ ने बताया कि उसके डेढ़ साल के भतीजे अनुज की अचानक तबीयत खराब हो गई। भाभी और परिवार वाले बच्चे को लेकर एक तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक ने कथित तौर पर बच्चे का इलाज शुरू किया।
आरोपी तांत्रित ने इलाज के नाम पर पहले बच्चे के दांत तोड़ दिए। बच्चा दर्द से बिलख उठा। तांत्रिक का पत्थर दिल यहां भी माना। उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद बच्चा बेहोश हो गया। यह सब देख परिवार वाले हैरान रह गए, लेकिन आरोपी बार कहता रहा कि बच्चे को होश आने वाला है।
काफी देर तक होश नहीं आने पर परिवार वालों को शक हुआ। वे बच्चे को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिवार वालों ने कोतवाली पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: