Syed Asim Waqar Joins Congress: सैयद आसिम वकार ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका देते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनका अपनी पार्टी में स्वागत किया. प्रतापगढ़ी ने दावा किया कि कुछ और नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.
ओवैसी पर निशाना
सैयद आसिम वकार ने एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आज के वक्त में बीजेपी से कोई लड़ रहा है तो वो है कांग्रेस, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी विपक्ष से लड़ रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर भाजपा को हटाएंगे तो आखिर उनकी जगह कांग्रेस को ही तो लाएं. उन्होंने नेताओं से गुजारिश करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ सब साथ आएं.
राहुल गांधी की तारीफ
सैयद आसिम वकार ने कहा कि मेरे लिए देश में कोई बेस्ट पार्टी है, तो वो है कांग्रेस और सबसे बेस्ट नेता हैं राहुल गांधी. अगर आज के वक्त में अगर कोई एजुकेशन और हेल्थ की बात कर रहा है, तो वो राहुल ही हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने वाली है. आसिम ने कहा कि जो पार्टी बीजेपी के साथ जाती है, वो खत्म हो जाती है, अगर किसी को खुद को खत्म करना है, तो भाजपा में शामिल हो जाए, या फिर कांग्रेस के साथ आकर बीजेपी को खत्म करें.
AIMIM से क्यों नाराज थे वकार?
सूत्रों के मुताबिक आसिम वकार पिछले कुछ वक्त से AIMIM की उत्तर प्रदेश इकाई से जुड़े कुछ फैसलों से असहमति जता रहे थे. पार्टी के भीतर उनकी नाराजगी के बीच कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं थीं. गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी में आने से पहले वकार का समाजवादी पार्टी के साथ करीब 2 दशक लंबा राजनीतिक जुड़ाव रहा था. ऐसे में यूपी की सियासत में उन्हें अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ काम करने का लंबा तजुर्बा हासिल है.
2022 में कांग्रेस को कितनी सीटें मिली थी?
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके कांग्रेस यूपी की सत्ता में वापसी करने और 2027 के चुनावों में जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है. 2022 के चुनावों में कांग्रेस 399 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ़ 2 सीटें ही जीत पाई थी. AIMIM साल 2022 में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी और अब वो मुस्लिम वोटों को एकजुट करने और 2025 में बिहार चुनावों जैसा प्रदर्शन दोहराने की कोशिश कर रही है.
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines