Swami Prasad Maurya on CM Yogi Kathmullah remark: उत्तर प्रदेश की मशहूर राजनीतिक शख्सियत स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें कठमुल्ला करार दे दिया है। उनके इस बयान से यूपी का सियासी पारा हाई हो गया है।
15 मार्च से शुरू करें यात्रा
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्फेंस की थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा निकालने का ऐलान किया है। यह यात्रा 15 मार्च से शुरू की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोल दिया।
यह भी पढ़ें- Video: कुलदीप यादव को 21 तोपों की सलामी क्यों देना चाहते हैं मनोज तिवारी? संसद में दिखा शायराना अंदाज
स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?
सीएम योगी के कठमुल्ला वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी आदित्यनाथ खुद कठमुल्ला है। सीएम योगी की भाषा स्वयं दर्शाती है कि कहीं न कहीं वो खुद भी कठमुल्ला हैं। जो दूसरे धर्मों का अपमान करे, उससे बड़ा कठमुल्ला कोई और हो ही नहीं सकता है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें सभी धर्मों और भाषाओं का सम्मान करना चाहिए।
CM योगी का बयान
बता दें कि यूपी संसद के बजट सत्र में सीएम योगी ने ऐसा ही एक बयान दिया था। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हम परंपरागत मुल्ला और मौलवी बनाने की बजाए बच्चों को वैज्ञानिक बनाना चाहते हैं। स्कूलों में फ्री एजुकेशन की व्यवस्था की जा रही है। स्कूलों का आधुनिकीकरण हो रहा है। यहां कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलेगी।
यह भी पढ़ें- Video: संसद में स्पीकर ओम बिड़ला से भिड़े राहुल गांधी, वोटर लिस्ट पर क्यों मचा ‘बवाल’
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
8 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
20 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
22 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines