Swami Prasad maurya Comment on Hindu: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू एक धोखा है। उन्होंने पीएम मोदी की बातों को कोट करते हुए कहा कि पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है। मौर्य ने कहा कि जब ये बात पीएम मोदी कहते हैं तो किसी की भावनाएं आहत नहीं होती लेकिन यही बात जब मैं कहता हूं भावनाएं आहत हो जाती है।
यह भी पढे़ंः Weather Update: अगले 4 दिन तक घने कोहरे को लेकर IMD का अलर्ट, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
बता दें कि उनके ऐसे बयानों के बाद सपा भाजपा के निशाने पर आ जाती है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी को हिंदू विरोधी छवि से बाहर निकलना चाहते हैं क्योंकि चुनाव में अब यादव और मुस्लिम समीकरण का फाॅर्मूला काम नहीं कर रहा है। ऐसे में मौर्य के इस बयान से एक दिन पहले उन्होंने चेतावनी भी दी थी लेकिन मौर्य ने सपा प्रमुख के आदेशों को धता बताते हुए एक बार फिर विवादित बयान दिया है।
सुप्रीम कोर्ट भी ‘हिंदू’ को धर्म नहीं मानता
सपा नेता ने कहा कि 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कह चुके हैं कि हिंदू कोई धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है। मौर्य ने आगे कहा कि पीएम मोदी भी हिंदू धर्म को धर्म मानने से मना कर चुके हैं। 2 महीने पहले गडकरी जी ने भी यही बयान दिया था। तब किसी की भावना आहत नहीं हुई थी।
यह भी पढे़ंः गजब हो गया भाई! घोड़े पर सवार होकर चोर आए मंदिर में चोरी करने, फिर जो हुआ…
स्वामी प्रसाद ने कहा कि जिसे हम हिंदू धर्म कहते हैं उसके जरिये कुछ लोग अपना धंधा करते हैं। ऐसे में जब वे लोग कहते हैं तो किसी की भावना आहत नहीं होती लेकिन स्वामी प्रसाद कुछ कहेगा तो भावनाएं आहत हो जाती है। यह क्रोनोलाॅजी मेरी समझ से परे है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
6 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
12 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines