UP News: लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा; कार पलटने से 5 लोगों की मौत, 7 घायल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Lakhimpur Kheri Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिले के पलिया इलाके में भीरा रोड पर एक एसयूवी के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1594900936149041152
जानकारी के मुताबिक, एसयूवी में 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि एसयूवी शाहजहांपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान गाड़ी भीरा मार्ग पर सड़क किनारे पलट गई। फिलहाल, ये जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि एसयूवी कैसे पलटी।
उधर, हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: