Varanasi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सारनाथ (Sarnath) थाना क्षेत्र के सिंहपुर के पास रिंग रोड पर महिला, उसके पति और दो बच्चों को बेकाबू एसयूवी गाड़ी से कुचल दिया। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई है। जबकि पति गंभीर रूप से घायल है।
गुस्साए लोगों ने लगा दिया जाम, विरोध-प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद एसयूवू गाड़ी भी आगे जाकर पलट गई। उसमें सवार चालक और सवारियों भी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। एक साथ तीन लोगों की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ेंः हाउसिंग सोसायटी के पीछे मिली युवक की लाश, गुस्साए परिवार वालों ने कर दिया ये काम
ऑटो का इंतजार कर रहा था परिवार
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हृदयपुर निवासी पुल्लू अपनी पत्नी इंद्रावती और दो बच्चों के साथ सड़क के किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी एक एसयूवी ने उन्हें कुचल दिया। सूचना के बाद संबंधित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला और दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
परिवार की हर संभव मदद की जाएगी
एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पल्लू को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी चालक को भी चोटें आई हैं। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार के लिए वित्तीय सहायता समेत हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित खबरें
UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे
11 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
33 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
21 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines