Surendra Singh Patel Varanasi Lok Sabha Seat PM Narendra Modi: समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में पार्टी ने 20 फरवरी को पांच उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के मुताबिक, वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सुरेंद्र सिंह पटेल चुनाव लड़ेंगे। उनके सामने काशी से पीएम मोदी को जीत की हैट्रिक लगाने से रोकने की बड़ी चुनौती होगी। प्रधानमंत्री ने 2014 और 2019 में यहां से भारी मतों से जीत दर्ज की थी।
सुरेंद्र सिंह पटेल कौन हैं?
सुरेंद्र सिंह पटेल (Surendra Singh Patel) यूपी सरकार के पूर्व मंत्री हैं। वे वाराणसी की सेवापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वे 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा-अपना दल गठबंधन के उम्मीदवार नीलरत्न पटेल नीलू से हार गए थे। पांच साल बाद, 2022 में उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन इस बार भी जीत नसीब नहीं हुई। अब एक बार फिर से सपा ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। आखिरी बार उन्हें 2012 में जीत मिली थी, जिसके बाद उन्हें अखिलेश यादव की सरकार में सिंचाई मंत्री भी बनाया गया।
अपना दल से हुई राजनीति की शुरुआत
सुरेंद्र पटेल की राजनीति की शुरुआत सोनेलाल पटेल की अपना दल से हुई। उन्होंने 1995 में गंगापुर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा उम्मीदवार बचनुराम पटेल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2002 में उन्हें यहां से जीत हासिल हुई। इसके बाद वे सपा में शामिल हो गए और 2007 में फिर से विधायक बने।
बदायूं से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव
सपा की तीसरी लिस्ट के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, कैरान से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन और हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, महबूब अली और रामअवतार सैनी को अमरोहा, धर्मेंद्र यादव को कन्नौज और आजमगढ़, जबकि मनोज चौधरी को बागपत से प्रत्याशी बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी ने कब जारी की दूसरी लिस्ट?
समाजवादी पार्टी ने 19 फरवरी को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही, मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्य और हरदोई से उषा वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, मुख्तार अंसारी के भाई को दिया टिकट, देखें पूरी List
सपा ने पहली लिस्ट कब जारी की?
सपा ने 30 जनवरी को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। लिस्ट के मुताबिक, मैनपुरी से डिंपल यादव, संभल से शफीकुर रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, उन्नाव से अनु टंडन, गोरखपुर से काजल निषाद और लखनऊ से रवि मेहरोत्रा को प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी से डिंपल तो बदायूं से धर्मेंद्र यादव, देखें सपा की पहली List
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
42 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
8 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
10 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines