Sultanpur Robbery Case: यूपी के सुल्तानपुर ज्वैलरी शाॅप डकैती कांड में शामिल एक और अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने अजय यादव पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। एनकाउंटर के बाद उसे इलाज के लिए पहले सामुदायिक केंद्र और फिर मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। इससे पहले पुलिस ने इस डकैती कांड के इनामी बदमाश मंगेश यादव को एनकांउटर में मार गिराया था। उस पर भी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस एनकाउंटर को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फर्जी एनकाउंटर करार देते हुए योगी सरकार पर हमला बोला था।
गौरतलब है कि यह मुठभेड़ जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मोइली गांव के पीढ़ी बगिया चौराहा मार्ग पर हुई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद टूटी और बाहर देखा तो बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी। वहीं एनकाउंटर के बाद इनामी बदमाश अजय यादव को लेकर पुलिस सामुदायिक केंद्र पहुंची। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टरों ने बदमाश को राजकीय मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ेंः ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम..शादी से इनकार पर युवती की दर्दनाक मौत, गोरखपुर का केस
बदमाश पर 5 मुकदमे दर्ज
पकड़े गए बदमाश की पहचान जौनपुर के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत लारपुर निवासी अजय यादव ऊर्फ डीएम के रूप में हुई है। हाल ही में डकैती कांड में उस पर एक लाख का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश अजय यादव पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
यह है पूरा मामला
बता दें कि 28 अगस्त को सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में ज्वैलरी की दुकान पर लूट हुई थी। पुलिस अब तक इस मामले में 5 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। इनके नाम अरविंद यादव, अजय यादव, विवेक सिंह, दुर्गेश सिंह और विनय शुक्ला है। इसके अलावा छठे बदमाश मंगेश का पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया 2 किलो 700 ग्राम सोना जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़ेंः 8वीं की छात्रा से रेप करता था हेडमास्टर, जौनपुर में SSP के आदेश पर आरोपी पर नामजद केस
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 hr agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
9 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
11 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
13 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
19 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
21 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
21 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
22 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines