Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस ने एक ऐसा काम किया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नोएडा पुलिस (Noida Police) के दो सिपाहियों ने बोर्ड पीक्षा देने जा रहे छह बच्चों की मदद की। उनका वाहन खराब हो गया था। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने सिपाहियों का सम्मान किया है।
ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रहे थे दोनों सिपाही
घटना ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में एनटीपीसी कट की है। यहां शनिवार सुबह करीब 9.15 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद दो सिपाही घर जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि पांच लड़कियों और एक लड़का स्कूल यूनिफॉर्म में सड़क के किनारे खड़े हैं। पीसीआर के कमांडर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जब उनसे यहां खड़े होने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया, उनका ऑटोरिक्शा खराब हो गया है।
10 बजे से शुरू होने वाली थी परीक्षा, 9:15 बजे फंसे थे बच्चे
छात्रों ने पुलिस कर्मियों को बताया कि उनकी बोर्ड परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होने वाली थी। 9:15 बज चुके थे और उन्हें देर हो रही थी। छात्रों ने दूसरा ऑटो लेने का प्रयास किया, लेकिन ऑटो नहीं मिला। पुलिस कर्मियों ने बताया कि बच्चों का परीक्षा केंद्र करीब 12 किमी दूर था। बताया गया है कि बच्चे ग्रेटर नोएडा के श्याम पब्लिक स्कूल के थे। जो परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कॉलेज दादरी जा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः नोएडा की पॉश सोसाइटी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बच्चों को समय से पहुंचाया परीक्षा केंद्र
पीआरवी सब-कमांडर कोमल काजला ने बताया कि 30 मिनट का रास्ता था। हमने उन्हें जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश की और परीक्षा केंद्र पर 9.55 बजे पहुंचाया। परीक्षा शुरू होने में महज पांच मिनट का वक्त बचा था। बच्चों ने बताया कि समय पर हमारी मदद करने और परीक्षा छूटने से बचाने के लिए हम पुलिस वालों के आभारी हैं।
पुलिस उपायुक्त ने की दोनों सिपाहियों की तारीफ
पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारियों ने बच्चों को परीक्षा केंद्र पर समय पर छोड़ने का सराहनीय काम किया है। उनके काम की अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों द्वारा भी प्रशंसा की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
5 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
9 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
9 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
14 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines