नोएडा की पॉश सोसाइटी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Edited By Amit Kasana

घटनास्थल की तस्वीर
Edited By Amit Kasana

घटनास्थल की तस्वीर
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-70 स्थित पैन ओसिस सोसाइटी के पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से फ्लैट में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। दमकल विभाग व पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की सूचना से सोसाइटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के फ्लैटों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे।
मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार आग किस कारण लगी इस बात की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में शार्ट-सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: