---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Noida: परीक्षा केंद्र से 12 किमी पहले खराब हुआ ऑटोरिक्शा, 6 छात्रों के लिए ऐसे मददगार बने दो पुलिसवाले

Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस ने एक ऐसा काम किया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नोएडा पुलिस (Noida Police) के दो सिपाहियों ने बोर्ड पीक्षा देने जा रहे छह बच्चों की मदद की। उनका वाहन खराब हो गया था। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने […]

Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस ने एक ऐसा काम किया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नोएडा पुलिस (Noida Police) के दो सिपाहियों ने बोर्ड पीक्षा देने जा रहे छह बच्चों की मदद की। उनका वाहन खराब हो गया था। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने सिपाहियों का सम्मान किया है।

ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रहे थे दोनों सिपाही

घटना ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में एनटीपीसी कट की है। यहां शनिवार सुबह करीब 9.15 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद दो सिपाही घर जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि पांच लड़कियों और एक लड़का स्कूल यूनिफॉर्म में सड़क के किनारे खड़े हैं। पीसीआर के कमांडर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जब उनसे यहां खड़े होने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया, उनका ऑटोरिक्शा खराब हो गया है।

---विज्ञापन---

10 बजे से शुरू होने वाली थी परीक्षा, 9:15 बजे फंसे थे बच्चे

छात्रों ने पुलिस कर्मियों को बताया कि उनकी बोर्ड परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होने वाली थी। 9:15 बज चुके थे और उन्हें देर हो रही थी। छात्रों ने दूसरा ऑटो लेने का प्रयास किया, लेकिन ऑटो नहीं मिला। पुलिस कर्मियों ने बताया कि बच्चों का परीक्षा केंद्र करीब 12 किमी दूर था। बताया गया है कि बच्चे ग्रेटर नोएडा के श्याम पब्लिक स्कूल के थे। जो परीक्षा केंद्र डीएवी इंटर कॉलेज दादरी जा रहे थे।

यह भी पढ़ेंः नोएडा की पॉश सोसाइटी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

---विज्ञापन---

बच्चों को समय से पहुंचाया परीक्षा केंद्र

पीआरवी सब-कमांडर कोमल काजला ने बताया कि 30 मिनट का रास्ता था। हमने उन्हें जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश की और परीक्षा केंद्र पर 9.55 बजे पहुंचाया। परीक्षा शुरू होने में महज पांच मिनट का वक्त बचा था। बच्चों ने बताया कि समय पर हमारी मदद करने और परीक्षा छूटने से बचाने के लिए हम पुलिस वालों के आभारी हैं।

पुलिस उपायुक्त ने की दोनों सिपाहियों की तारीफ

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारियों ने बच्चों को परीक्षा केंद्र पर समय पर छोड़ने का सराहनीय काम किया है। उनके काम की अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों द्वारा भी प्रशंसा की जा रही है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Feb 26, 2023 01:58 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola