लाल कृष्ण(मथुरा)
Female Teacher Suspension Matter: छात्रों का अपने शिक्षक से कितना लगाव होता है, इसकी एक बानगी उत्तर प्रदेश मथुरा के एक स्कूल में देखने को मिली। जहां एक शिक्षक के किसी कारणवश निलंबित होने पर छात्रों के साथ- साथ परिजन भी रोने लगे।
शायद आपने ऐसा पहले कभी सुना या देखा हो, कि किसी सरकारी स्कूल की अध्यापक के लिए स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बिलख- बिलख कर रोते हुए, अपनी टीचर को निलंबित किए जाने का विरोध करते हो। जब बात इतने से भी नही बनी तो छात्रों ने अपनी टीचर को विद्यालय में वापस बुलाने की मांग करते हुए डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
हर कोई भावुक हो गया
मामला मथुरा के फरह इलाके का है, जहां छात्रों का सरकारी टीचर के प्रति प्यार देखकर हर कोई भावुक हो गया। टीचर का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वीडियों रहीमपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय इंचार्ज कुसुम लता गौतम का है, जिनकों विभाग द्वारा किसी कारणवश निलंबित कर दिया गया। जब बच्चो को इसकी जानकारी हुई की उनकी सबसे प्यारी और उन्हें मेहनत से ज्ञान और शिक्षित करने बाली उनकी पसंदीदा अध्यापिका को विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया , तो सभी छात्र बिलख-बिलख कर रोने लगे।
डीएम ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
जब स्कूल इंचार्ज कुसुम लता गौतम स्कूल पर बच्चो से मिलकर जाने लगी तो बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं स्कूल के गेट पर टीचर को घेर कर उससे लिपट लिपट कर रोने लगे। छात्रों का अपने प्रति लगाव देखकर भावुक महिला टीचर भी रोने लगी। टीचर के निलंबन से गुस्सायें छात्रों और उनके परिजनों ने मथुरा डीएम ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
साजिश के तहत किया गया निलंबित
अभिभावकों का आरोप हैं, कि स्कूल की अन्य टीचर सिर्फ टाइम पास करती है। वे सही से पढ़ाती भी नहीं है। छात्रों ने बताया कि टीचर कुसुम लता विद्यालय की इंचार्ज होने की वजह से अन्य टीचरों से बच्चों को पढ़ाने के लिए कहती थी। इस वजह विद्यालय के अन्य टीचर ने आपस में मिलकर साजिश के तहत स्कूल इंचार्ज को निलंबित करवा दिया है।
टीचर को वापस लाने की मांग
छात्रों ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखकर वापस बुलाने की मांग की है। वहीं बच्चो ने कहा है, कि या तो स्कूल इंचार्ज वापस आयें नही तो बाकी की सभी टीचर भी बदली जाएं। तभी वो स्कूल जायेंगे अन्यथा वो स्कूल नही जायेंगे।
संबंधित खबरें
2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
33 mins agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
21 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines