Accident News in Hindi: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं। यह हादसा कपूरा चौराहे पर हुआ। हादसे के समय ई रिक्शा चौराहा क्रॉस कर रहा था। चार लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
रोड क्रॉस कर रहा था ड्राइवर
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित कोटा कपूरा चौराहे पर एक ई-रिक्शा दोपहर करीब 12 बजे जा रहा था। लोगों के मुताबिक, ड्राइवर ने रोड क्रॉस करने जा रहा था, तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस खतौली डिपो की थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पर सवार लोग छिटककर दूर जाकर गिरे।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के दफ्तर पर पुलिस ने मारा छापा, करोड़ों का कैश और कई हथियार बरामद
ये वही ई-रिक्शा, जिस पर यात्री सवार थे।
इन लोगों की गई जान
हादसे के बाद मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 7 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त 45 वर्षीय पप्पू और उनकी 8 साल की बेटी वंदना निवासी नगला कांच हसायन, 32 साल के जाकिर निवासी खोड़ा सहपऊ गांव, 65 वर्षीय आसिफ अली निवासी खोड़ा सहपऊ और 72 वर्षीय रशीद निवासी सादाबाद, हाथरस के रूप में हुई है।
बस ड्राइवर पुलिस की हिरासत में
वहीं, सुजैन, अंजली, सौरभ और ड्राइवर मानवीर सिंह घायल हुए हैं। इन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया। डीएम और एसपी ने घायलों का हाल जाना है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
19 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines