Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के दफ्तर पर पुलिस ने मारा छापा, करोड़ों का कैश और कई हथियार बरामद

Umesh Pal Murder Case: Police raided Atiq Ahmed's office, recovered crores of cash and many weapons

प्रयागराज में अतीक अहमद के चकिया ऑफिस से बरामद करोड़ों का कैश और भारी संख्या हथियार। (इमेज- एएनआई)

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में पुलिस ने मंगलवार को अतीक अहमद (Atique Ahmed) के खंडहर हो चुके एक कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने यहां से करोड़ों रुपये का कैश और भारी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने एक दिन पहले ही उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी गुलाम मोहम्मद के घर को ढहाया था।

कैश गिनने की मशीन भी बरामद

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार को अतीक अहमद के चकिया स्थित पुराने कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां करोड़ों रुपये की नगदी मिली है। कैश गिनने वाली मशीन के साथ ही करीब 10 हथियार और भारी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1638163873533513729

पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने हथियारों के जखीरे और कैश के साथ मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि पकड़ गए दोनों आरोपियों के बारे में अभी कोई जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन ने अतीक के इसी कार्यालय को बुलडोजर से ढहा दिया था। सूचना के बाद दोबारा कार्रवाई की गई है।

एक दिन पहले ही ढहाया गया है अतीक के गुर्गे का घर

बता दें कि सोमवार को ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन ने अतीक अहमद के गुर्गे बमबाज गुलाम मोहम्मद के घर को गिराया है। गुलाम मोहम्मद वही आरोपी है जिसने उमेश पाल हत्याकांड के दौरान गनर राघवेंद्र पर हमला किया था। राघवेंद्र अपनी जान बचाने के लिए एक गली में भागे थे, जिसमें दूसरी ओर खड़े गुलाम मोहम्मद ने उन पर बम फेंका था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ