---विज्ञापन---

दर्दनाक! हाथरस में तेज रफ्तार कहर, बस ने ई-रिक्शा को कुचला, बाप-बेटी समेत 5 की मौत और 4 घायल

Accident News in Hindi: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं। यह हादसा कपूरा चौराहे पर हुआ। हादसे के समय ई रिक्शा चौराहा क्रॉस कर रहा था। चार लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया […]

---विज्ञापन---

Accident News in Hindi: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्री भी शामिल हैं। यह हादसा कपूरा चौराहे पर हुआ। हादसे के समय ई रिक्शा चौराहा क्रॉस कर रहा था। चार लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

रोड क्रॉस कर रहा था ड्राइवर

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित कोटा कपूरा चौराहे पर एक ई-रिक्शा दोपहर करीब 12 बजे जा रहा था। लोगों के मुताबिक, ड्राइवर ने रोड क्रॉस करने जा रहा था, तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस खतौली डिपो की थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पर सवार लोग छिटककर दूर जाकर गिरे।

---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के दफ्तर पर पुलिस ने मारा छापा, करोड़ों का कैश और कई हथियार बरामद
Hathras Accident, Hathras News, UP

ये वही ई-रिक्शा, जिस पर यात्री सवार थे।

इन लोगों की गई जान

हादसे के बाद मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 7 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त 45 वर्षीय पप्पू और उनकी 8 साल की बेटी वंदना निवासी नगला कांच हसायन, 32 साल के जाकिर निवासी खोड़ा सहपऊ गांव, 65 वर्षीय आसिफ अली निवासी खोड़ा सहपऊ और 72 वर्षीय रशीद निवासी सादाबाद, हाथरस के रूप में हुई है।

बस ड्राइवर पुलिस की हिरासत में

वहीं, सुजैन, अंजली, सौरभ और ड्राइवर मानवीर सिंह घायल हुए हैं। इन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया। डीएम और एसपी ने घायलों का हाल जाना है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 21, 2023 08:52 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola