'प्रियंका के लिए राहुल गांधी का Plan B'...इस कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद क्यों तेज हुई कयासबाजी?

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ने के ऐलान कर दिया। इसके पीछे वजह माना जा रहा है प्लान बी। ये प्लान किसके लिए तैयार किया गया है, इसको लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Congress Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे।

विज्ञापन

Jairam Ramesh Tweet: कांग्रेस की ओर से इस बार रायबरेली सीट से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है। इस सीट से अभी तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस कैंडिडेट रही हैं। लेकिन पार्टी ने इस बार यहां से राहुल को टिकट देने का फैसला लिया है। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा पर भरोसा जताया गया है। कांग्रेस की दलील है कि काफी सोच-समझकर टिकटों का ऐलान किया गया है। जिससे देरी हुई है। पार्टी के संचार महासचिव जयराम रमेश का एक ट्वीट अब चर्चा में है। जिसमें उन्होंने लिखा है ‘सीक्रेट राजनीति’। कयास लगने लगे हैं कि प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री तय है। पहले ही कुछ ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि प्रियंका सक्रिय राजनीति में आने वाली हैं।

विज्ञापन

जयराम रमेश ने राहुल को बताया मंझा खिलाड़ी

जयराम रमेश ने लिखा कि राहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने पर काफी लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे शतरंज और राजनीति मंझे खिलाड़ी हैं, जो धैर्य से दांव चलते हैं। अभी कुछ चालें बाकी हैं, वेट कीजिए। राहुल ने रायबरेली से नामांकन कर दिया है। कांग्रेस ने टिकटों में देरी को लेकर इंडिया गठबंधन में सहयोगी सपा का हवाला भी दिया है। सपा ने कांग्रेस को 16 सीटें यूपी में दी हैं। बताया जा रहा है कि समझौते के समय अखिलेश चाह रहे थे कि गांधी परिवार से एक आदमी यूपी से लड़े। ऐसे में राहुल के पास यूपी की कांग्रेस के लिए सबसे सेफ सीट मानी जा रही रायबरेली से उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। सूत्रों से पता लगा है कि कांग्रेस के सर्वे में भी अमेठी से जीत को लेकर 50 फीसदी सफलता की संभावना दिखी थी।

विज्ञापन

जयराम ने अपने ट्वीट में बीजेपी पर भी निशाना साधा है। जयराम ने कहा कि प्रियंका गांधी धुआंधार प्रचार से पीएम के हर झूठ का सच से जवाब दे रही हैं। वे तो कोई भी उपचुनाव जीत जाएंगी। लेकिन पहले पीएम की बोलती बंद करनी जरूरी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल को वायनाड में जीत का भरोसा है। कयास है कि अगर दोनों जगहों से राहुल जीत जाते हैं, तो प्रियंका गांधी के लिए वायनाड सीट छोड़ सकते हैं। यहां उप चुनाव में भी राहुल को जीत का भरोसा है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ