'PM के रूप में अखिलेश यादव दुनिया को संबोधित करेंगे', UN जाने से पहले सांसद राजीव का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी ने सांसद राजीव राय ने अखिलेश को पीएम बनाने का बड़ा बयान दिया है। राजीव ने कहा कि एक दिन अखिलेश पीएम बनेंगे और दुनिया को संबोधित करेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

अखिलेश यादव पर सपा सांसद राजीव राय का बयान

अखिलेश यादव पर सपा सांसद राजीव राय का बयान

विज्ञापन

सपा सांसद राजीव राय ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक दिन भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अखिलेश यादव दुनिया को संबोधित करेंगे। कहा कि अखिलेश समाजवाद तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे। सांसद राजीव यह बयान तब आया जब वह एक अनौपचारिक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के तहत संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) जाने वाले हैं। सांसद राजीव के बयान से सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

‘नेताजी ने हमें हमेशा सिखाया…’

सांसद राजीव राय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा एक बड़ा मंच है। कहा कि मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने हमें हमेशा सिखाया है कि राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि है। कहा कि जब कोई अपनी आवाज नहीं उठाता था, तब नेताजी ने संसद में चीनी आक्रमण के खिलाफ 9 बार भाषण दिया था। समाजवादी पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करने वाली पहली पार्टी थी। कहा कि मैं अपनी पार्टी का धन्यवाद करता हूं। उन्हीं की बदौलत मुझे यह बड़ा मंच मिला है।

Advertisment

जवाहरलाल नेहरू का किया जिक्र

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जाने वाले एक अनौपचारिक संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने पर सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि जब से जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे, तब से संसदीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र महासभा में जाते रहे हैं। किसी तरह जब नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तो इसे रोक दिया गया। पिछले साल से इसे फिर से शुरू किया गया है। कहा कि मुझे भी नामित किया गया है और अपने नेतृत्व की अनुमति से, मैं भी प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में जा रहा हूं। राय ने कहा कि हमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को उठाने के लिए एक बड़ा मंच दिया जाएगा। हमारे लिए, हमारा राष्ट्र सर्वोच्च है। पहले बैच में 15 सदस्य जा रहे हैं। तीसरे सप्ताह में 15 सदस्यों का एक और बैच जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ