SP leader Swami prasad maurya insult devi lakshmi: अपने हिंदू विरोधी बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर सनातनियों के टारगेट पर आ गए हैं। दरअसल, दिवाली के मौके पर जहां एक तरफ लोग पटाखों को फोड़ते हुए, गणेश लक्ष्मी की पूजा करने के साथ सजावट करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवाली के मौके पर किसी पूजा पाठ या हर्षोल्लास की तस्वीरें नहीं बल्कि अपनी पत्नी के साथ उनका सम्मान करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या ने तस्वीरों के साथ लोगों से पत्नी का सम्मान करने की अपील करते हुए देवी लक्ष्मी के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया। हिंदुओं के पवित्र त्योहार दीपावली की शाम गणेश लक्ष्मी की पूजा होती है, ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य अपने इस ट्वीट के चलते राष्ट्रवादी सनातनियों के निशाने पर आ गए हैं।
ये भी पढ़े: ‘5 साल तक लूटने वालों की छत्तीसगढ़ से होगी विदाई’, PM मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस पर बोला हमला
स्वामी मौर्या ने लिखा- ‘4 हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती हैं’
आपको बताते चलें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से किया गया ये ट्वीट दिवाली की रात 9:39 बजे किया गया था। स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस ट्वीट में अपनी पत्नी का सम्मान करते हुए तस्वीरें साझा की और उसमें लिखा, ‘अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है’।
ये भी पढ़े: हैदराबाद में कार रिपेयरिंग गैराज से शुरू हुई आग पूरे अपार्टमेंट में फैली, मरने वालों की संख्या 9 पहुंची
सपा की पूर्व महिला नेत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्या को दिया जवाब
स्वामी प्रसाद मौर्या के इस विवाद ट्वीट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर राजनीति तेज हो गई है। देखते ही देखते स्वामी प्रसाद मौर्या के इस ट्वीट पर लोगों की विरोध से भरी प्रतिक्रियाओं की एक रेखा बनती चली जा रही है। ऐसी ही प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सपा नेत्री रोली तिवारी मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्या के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, ‘पत्नी सम्मान अच्छी बात है पर आज आप देवी माँ मानकर जिस स्त्री का पूजन कर रहे हो उसका भोग और संभोग भी करते हो इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा ?? बाकी सनातन धर्म में देवी के रूप में माँ पूजन और कन्या पूजन का विधान है और पत्नी को सहधर्मिणी माना गया है जो पति के साथ ये सब पूजन करती है’।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
6 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
18 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
20 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines