समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं. जेल से रिहा होने के बाद आजम खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि ‘पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है’. इसके साथ ही बसपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं. आजम खान ने कहा है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, पहले वह अपना इलाज करवाएंगे, इसके बाद वह कुछ और करेंगे.
सपा नेता और पूर्व लोकसभा सांसद आजम खान उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में लगभग 23 महीने से बंद थे. आजम जेल से बाहर निकलने तो वहां सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव वहां मौजूद थे. इसके बाद उन्होंने यूपी सरकार को हमला बोला और कहा कि आजम खान को झूठे मामलों में फंसाया गया है.
क्या बोले शिवपाल यादव?
जब शिवपाल यादव से पूछा गया कि क्या खान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा, “ये सब झूठ हैं. समाजवादी पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है.” पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान को सरकार ने झूठे मामलों में फंसाया था. हालांकि, अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है और मामलों में उन्हें राहत प्रदान की है. मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं. मैं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का स्वागत करता हूं. उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज किए गए थे. समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर आजम खान बसपा में शामिल भी हो जाते हैं तो भी इससे 2027 के चुनावों में हारेंगे ही और भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: ‘भाजपा झूठे मुकदमे दर्ज करवाती है’ आजम खान की रिहाई पर क्या बोले अखिलेश और शिवपाल यादव?
रामपुर जाते समय मीडिया से बात करते हुए बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की अफवाहों पर आजम खान ने कहा कि उन्हें इस मामले पर कुछ नहीं कहना है. उन्होंने कहा कि जेल में किसी से मिलने या फोन करने पर मनाही थी, इसलिए मैं पूरी तरह से कटा हुआ था। पिछले दो सालों से और उससे भी तीन साल पहले से, मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं कि बाहरी दुनिया में क्या हो रहा है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
30 mins agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
9 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines