'भाजपा झूठे मुकदमे दर्ज करवाती है' आजम खान की रिहाई पर क्या बोले अखिलेश और शिवपाल यादव?

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को पूरे 23 महीने बाद जेल से रिहाई मिली है. कोर्ट ने उन्हें 72 मामलों में जमानत दी है. इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है. अखिलेश बोले कि यह फैसला न्यायपालिका समाजवादियों के विश्वास को और मजबूत करता है.

Source-News24
विज्ञापन

Azam Khan: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह फैसला न्यायपालिका पर समाजवादियों के विश्वास को और मजबूत करता है. अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं. हमें विश्वास था कि न्याय होगा और वही हुआ है’.

भाजपा को घेरते दिखे अखिलेश

अखिलेश यादप ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि वे लगातार विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराती रही है. उन्होंने कहा कि आज के फैसले से उम्मीद है अब आगे किसी भी निर्दोष व्यक्ति या समाजवादी नेता के खिलाफ झूठे मामले दर्ज नहीं होंगे और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा.

Advertisment

लगातार दबाव बनाया गया

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर के ऐसे विधायक पर लंबे समय तक बार-बार दबाव बनाया गया है. वे कहते हैं कि हमें उम्मीद है न्यायपालिका पर की अब से अन्याय किसी के साथ नहीं होगा. अब न्याय व्यवस्था ने सही फैसला दिया और उन्हें रिहाई मिली. उन्होंने कहा कि आजम की रिहाई सिर्फ समाजवादी पार्टी के लिए नहीं पूरे समाजवादी आंदोलन के लिए खुशी की बात है. इस पर उन्होंने विश्वास जताया है कि न्यायपालिका भविष्य में भी निष्पक्ष फैसले देगी.

सरकार झूठे मामलों में फंसाती है- शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी आजम की रिहाई पर पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कोर्ट के फैसले का स्वागत करत हुए कहा की बीजेपी सरकार सिर्फ झूठे मामलों में फंसाती है. समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है.

विज्ञापन

दोनों बेटे लेने पहुंचे

आजम खान को रिहाई के बाद जेल से घर ले जाने के लिए उनके दोनों बेटे आए थे. सीतापुर जेल के बाहर आजम ने समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन दिया. अदीब और अबदुल्ला भी साथ दिखें, इस मौके पर अदीब ने अपने पिता को आज का हीरो बताया. वहीं, आजम की रिहाई के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. जेल के बाहर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. आजम को लेने के लिए उनके समर्थक 25 गाड़ियों के साथ आए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ