Sonia Gandhi Letter to Rae Bareli Voters: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों के लिए गुरुवार को एक चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने जिले की जनता को समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। सोनिया ने पत्र में बताया कि वे क्यों इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।
2204 से रायबरेली से सांसद हैं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी 2004 से रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीतती आ रही हैं। यह पहली बार होगा, जब वह यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगी। सोनिया ने कहा कि मैंने स्वास्थ्य और उम्र को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
‘मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है’
सोनिया गांधी ने कहा कि मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर आप लोगों में मिलकर पूरा होता है। यह नेह-नाता बहुत पुराना है और ससुराल से मुझे सौभाग्य की तरह मिला है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के साथ हमारे परिवार के रिश्तों की जड़ें बहुत गहरी हैं।
‘मेरे सास-ससुर को आपने जिताकर दिल्ली भेजा’
रायबरेली की सांसद ने कहा कि आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर फिरोज गांधी को यहां से जिताकर दिल्ली भेजा। उसके बाद मेरी सास इंदिरा गांधी को आपने अपना बना लिया। तब से अब तक, यह सिलसिला आगे बढ़ता गया।
‘आप चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे’
सोनिया गांधी ने कहा कि सास और जीवनसाथी को हमेशा के लिए खोकर मैं आपके पास आई थी और आपने अपना आंचल मेरे लिए फैला दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनावों में विषम परिस्थितियों में भी आप एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह आपकी बदौलत हूं। मैंने इस भरोसे को निभाने की हरदम कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने दाखिल किया पर्चा, कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
‘मेरा मन-प्राण हमेशा आपके साथ रहेगा’
सोनिया ने कहा कि अब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। इस निर्णय के बाद मुझे आपकी सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन यह तय है कि मेरा मन-प्राण हमेशा आपके साथ रहेगा। मुझे पता है कि आप भी हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को वैसे ही संभाल लेंगे, जैसे अब तक संभालते आए हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं जया ठाकुर? लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दिलाई बड़ी ‘जीत’
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
14 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines