News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी इलाके के रहने वाले एक चाट बेचने वाले की 18 महीने की बेटी की बीती रात को जलकर मौत हो गई। खबर के मुताबिक, वह अपने घर में अकेली खेल रही थी। खेलने के दौरान वो पक रहे छोले के बर्तन में गिर गई थी। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल में लेकर भी गए, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी।
खबर के मुताबिक, मृतक की मां छोले उबाल रही थी। कुछ काम से मां बाहर चली गई थी। इस दौरान लड़की खेलते-खेलते गैस के पास चली गई और उसपर रखे छोले के भगोने में गिर गई। उसमें गिरने से बुरी तरह चीख उठी। तब उसकी मां आवाज सुनकर अंदर आई। उसे तुरंत छोले के भगोने से निकालकर उसे कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर ले गई। वहां, डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता ने बताया कि 2 साल पहले बड़ी बेटी की भी ऐसे ही खेलते हुए दाल के बर्तन में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों बेटियों के जाने से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद से ही दोनों किसी से कोई बात नहीं कर रहे हैं।
इस हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी, इससे पहले ही बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं, दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजीव दीक्षित की रिपोर्ट के अनुसार, दो साल पहले उनकी बड़ी बेटी की भी ऐसे ही मौत हो गई थी, जब वह पकती दाल के बर्तन में गिर गई थी। राजेश कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। जब पुलिस घर पहुंची तो पता चला कि यह दुर्घटनावश मौत हुई थी।
लड़की के पिता ने अधिकारियों को बताया कि उनकी पत्नी गोलगप्पे बनाने के लिए छोले उबाल रही थी। कुछ काम से वह दूसरे कमरे में चली गई थी, तभी छोटी बेटी खेलते-खेलते बर्तन में गिर गई। उसकी चीख सुनकर उसकी मां उसे बचाने के लिए आई, फिर उसे स्थानीय अस्पताल ले गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन बच्ची का शरीर 80% तक ज्यादा जल चुका था। बीती शनिवार की शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, मृतक का पिता परिवार लेकर झांसी से आकर सोनभद्र में 4 साल से एक किराए के मकान में रह रहा है और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह चाट बेचने का काम करता है।
ये भी पढ़ें- UP में 1 लाख का ईनामी बदमाश संदीप पहलवान एनकाउंटर में ढेर, अलग-अलग थानों में दर्ज थे 15 मामले
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।