हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कॉलेज के बाथरूम में कैमरा देख भड़कीं छात्राएं, यूपी के सोनभद्र में मिलीं सैकड़ों वीडियो क्लिप

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कॉलेज छात्राओं ने जोरदार हंगामा किया। यहां के एक कॉलेज के बाथरूम में कैमरा मिलने के बाद कई देर तक बवाल हुआ। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस एक नाबालिग को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन

Sonbhadra Crime News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के कॉलेज में छात्राओं ने जमकर बवाल किया। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता सेनानी इंटर कॉलेज में शनिवार को एक छात्रा ने बाथरूम में छोटा सा कैमरा लगा देख लिया। जिसके बाद छात्रा ने अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। बाद में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर आकर एक संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया। छात्राओं की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने मोबाइल से वाईफाई के जरिए कैमरे को कनेक्ट कर रखा था। पुलिस ने मोबाइल और कैमरा कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:दादी का भरोसा जीत प्रेमी युगल ने दिल्ली से चुराया बच्चा, ट्रेन में बैठ भागे; शाहजहांपुर में ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

बताया जा रहा है कि शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे एक छात्रा शौच के लिए बाथरूम गई थी। वहां उसने छोटा सा कैमरा लगा देखा। जिसके बाद उसने जानकारी दूसरी लड़कियों और शिक्षकों को दी। इसके बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। इस कॉलेज में 12वीं तक पढ़ाई होती है। आरोपी किशोर पड़ोस में ही रहता है। शौचालय की दीवार उसके घर से सटी है। मामले की जानकारी जैसे ही गांव वालों को मिली, उन्होंने भी विरोध किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके वीडियो बनाए हैं। उनके फोटो भी लिए गए हैं, जो UP पुलिस के आने से पहले आरोपी ने डिलीट कर दिए।

विज्ञापन

आरोपी के पिता पर भी कार्रवाई

रॉबर्ट्सगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने छात्राओं को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि आरोपी ने बाथरूम में कैमरा लगाया था। उसे अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था। आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। नाबालिग के पिता का भी शांतिभंग में चालान किया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। अभी पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:BJP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक अनिल झा ने थामा AAP का दामन; केजरीवाल की मौजूदगी में लगाए ये आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola