उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक परंपराओं से अलग इस कहानी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. बताया जा रहा है कि एक दामाद अपनी सास की खूबसूरती और नेचर से इतना प्रभावित हो गया कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया और घर छोड़कर चले गए. इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शादी भी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके का बताया जा रहा है. बेटी की शादी होने के बाद दामाद का ससुराल में आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान उसकी सास से बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. परिवार के बाकी लोगों को इस रिश्ते की भनक तक नहीं लगी.
ये भी पढ़ें: UP Rojgar Mela 2026: यूपी में 6000 से ज्यादा नौकरियों का सुनहरा मौका, जानें रोजगार मेले के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरा होता गया. उन्होंने समाज और परिवार की परवाह किए बिना एक साथ जीवन बिताने का फैसला लिया. कुछ समय बाद दोनों अचानक घर से गायब हो गए. जब परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की तो मामला सामने आया और गांव में चर्चा का विषय बन गया. घर छोड़ने के बाद दोनों ने कोर्ट में जाकर कानूनी रूप से शादी कर ली. शादी के बाद दोनों ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ये फैसला उनकी अपनी इच्छा से लिया गया है. वीडियो में दोनों ने लोगों से उनके रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील भी की. ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे दोनों की व्यक्तिगत पसंद बता रहे हैं. रिश्तों को लेकर समाज में अलग-अलग तरह की बहस भी शुरू हो गई है.
पहले भी यूपी में हुई है ऐसी घटना
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में इससे पहले भी ऐसा मामला चर्चा में आ चुका है. साल 2025 में अलीगढ़ में एक महिला अपनी बेटी के होने वाले दामाद के साथ घर छोड़कर चली गई थी. उस घटना ने भी पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं. जानकारी के मुताबिक, 38 साल की सास अपने 20 साल के होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी. कुछ दिनों बाद दोनों खुद ही वापस आ गए. महिला ने बताया कि उनका पति नशे में मारपीट करता था और रुपयों के लिए परेशान करता था. उन्होंने कहा कि वो सास और दामाद पर शक भी करता था. इसीलिए वो घर छोड़कर अपने दामाद के साथ चली गई थी. फिलहाल कानपुर का ये मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि परिवार की ओर से इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद को मिलेगा जाम से छुटकारा! 185 सड़कें होंगी चौड़ी और चकाचक, PWD ने भेजा महाप्लान
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
5 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines