Smriti Irani House In Amethi (लखनऊ से मनोज पाण्डेय की रिपोर्ट) : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार करते हुए अमेठी की जनता से ये वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद वो अमेठी में अपना घर बनाएंगी। जनता को अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वह अमेठी में ही अपना घर बनवा कर जनता की समस्याओं को सुनेंगी। अब उन्होंने अपने वादे को पूरा किया है।
2021 में घर बनाने के लिए खरीदी जमीन
स्मृति ईरानी ने 2021 में घर बनवाने के लिए गौरीगंज मुख्यालय अंतर्गत सुल्तानपुर रोड पर जमीन खरीदी थी। अब घर बनकर तैयार हो चुका है। गृह प्रवेश की तैयारियां जोरों पर है। आगामी 22 फरवरी को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त निकाल गया है, जिसमें तमाम नेताओं के साथ अमेठी लोकसभा क्षेत्र के आम जनमानस भी शामिल होंगे।
घर की दीवार पर बनाई गई भगवान राम की तस्वीर
लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी की जनता से किए गए वादे को पूरा करते हुए स्मृति ईरानी अपने इसी घर से चुनाव अभियान का संचालन करेंगी। गृह प्रवेश की तैयारियां जोरों पर हैं। घर की बाहरी दीवारों पर भगवान राम, हनुमान जी और राम मंदिर की तस्वीर को दर्शाया गया है। ऐसा लगता है कि पूरी अयोध्या यहीं पर आ गई है।
यह भी पढे़ं : यूपी में दिलचस्प हुआ राज्यसभा चुनाव, भाजपा ने उतारा आठवां उम्मीदवार; क्या सपा में होगी टूट?
22 फरवरी को होगा गृह प्रवेश
अयोध्या में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने के बाद अब 22 फरवरी को स्मृति ईरानी के नए घर का गृह प्रवेश होगा। इसको लेकर उनके समर्थकों और भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने कहा कि अमेठी में घर बनाकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने साफ कर दिया और जनता को बता दिया कि वो बाहर की नहीं, बल्कि अमेठी के लोगों के बीच की हैं। अब वह निश्चित रूप से अमेठी की निवासी हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आस्था की काट निकाल पाएंगे अखिलेश यादव? सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर सपा
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines