स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता से कौन-सा वादा किया था, जो अब होगा पूरा

Smriti Irani House In Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता से किए गए अपने एक वादे को पूरा किया है। वह वादा कौन सा था, आइए जानते हैं…

smriti irani house amethi

स्मृति ईरानी ने राम मंदिर की थीम पर बनवाया घर

Smriti Irani House In Amethi (लखनऊ से मनोज पाण्डेय की रिपोर्ट) : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार करते हुए अमेठी की जनता से ये वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद वो अमेठी में अपना घर बनाएंगी। जनता को अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वह अमेठी में ही अपना घर बनवा कर जनता की समस्याओं को सुनेंगी।  अब उन्होंने अपने वादे को पूरा किया है।

विज्ञापन

2021 में घर बनाने के लिए खरीदी जमीन

विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने 2021 में घर बनवाने के लिए गौरीगंज मुख्यालय अंतर्गत सुल्तानपुर रोड पर जमीन खरीदी थी। अब घर बनकर तैयार हो चुका है। गृह प्रवेश की तैयारियां जोरों पर है। आगामी 22 फरवरी को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त निकाल गया है, जिसमें तमाम नेताओं के साथ अमेठी लोकसभा क्षेत्र के आम जनमानस भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

घर की दीवार पर बनाई गई भगवान राम की तस्वीर

लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी की जनता से किए गए वादे को पूरा करते हुए स्मृति ईरानी अपने इसी घर से चुनाव अभियान का संचालन करेंगी। गृह प्रवेश की तैयारियां जोरों पर हैं। घर की बाहरी दीवारों पर भगवान राम, हनुमान जी और राम मंदिर की तस्वीर को दर्शाया गया है। ऐसा लगता है कि पूरी अयोध्या यहीं पर आ गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

22 फरवरी को होगा गृह प्रवेश

अयोध्या में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने के बाद अब 22 फरवरी को स्मृति ईरानी के नए घर का गृह प्रवेश होगा। इसको लेकर उनके समर्थकों और भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने कहा कि अमेठी में घर बनाकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने साफ कर दिया और जनता को बता दिया कि वो बाहर की नहीं, बल्कि अमेठी के लोगों के बीच की हैं। अब वह निश्चित रूप से अमेठी की निवासी हो गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ