Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में एक तेंदुए (Leopard) ने हमला कर छह साल की बच्ची को मार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं होली से पहले पीड़ित परिवार में चीत्कार मच गई है। वन अधिकारियों और इलाका पुलिस का कहना है कि तेंदुए की निगरानी की जा रही है।
नहर के किनारे गई थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक घटना लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र की है। यहां सोमवार को घाघरा नदी की नहर के पास शौच के लिए छह वर्षीय बच्ची गई थी। जहां तेंदुए ने उस पर हमला हमला कर दिया। हमने में बच्ची की मौत हो गई। बताया गया है कि बच्ची दुधवा टाइगर रिजर्व के धौरहरा रेंज से सटे चकदहा गांव की रहने वाली थी।
यह भी पढ़ेंः अब तक 56; अमरोहा में तेंदुए का आतंक, आमदखोर को पकड़ने के लिए लगाई तीसरी आंख
वन अधिकारी ने कहा- तेंदुए की निगरानी की जा रही है
घटना के बाद धौरहरा के रेंज अधिकारी एनके चतुर्वेदी ने बताया कि हम क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती आवाजाही पर पिंजरा रखा जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में मार्च 2020 से अब तक तेंदुओं के हमलों में कथित तौर पर आठ बच्चों की मौत हो चुकी है।
अमरोहा में तेंदुए ने 56 पशुओं को मारा
बता दें कि पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तेंदुए की दहशत फैली थी। यहां के नौगांवा सादात इलाके के बिलनी गांव में मुबस्सिर हुसैन नाम के एक किसान ने बताया कि घर के पीछे उसकी चार बकरियों के शव मिले। वहीं दो दिन पहले पास के टिकिया गांव में 52 भेड़ों को मार डाला गया था। इसके अलावा गुजरात के एक जिले में लोगों ने खुद को पिंजरों में कैद कर लिया है।
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
17 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines