'हिंदू बंट गये, इसलिए हम हार गए', नसीम सोलंकी की जीत के बाद बोले भाजपा नेता, देखें वीडियो

Sisamau Bypoll Election Result : कानपुर की चर्चित विधानसभा सीट सीसामऊ से इरफ़ान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज की है। इस पर भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि हिंदू वोट बंट गए।

Kanpur Suresh Awasthi

Sisamau Bypoll Election Result : कानपुर के सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। बस आधिकारिक घोषणा बाकी है। सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी को टिकट दिया था जबकि भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा था। हालांकि इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी चुनाव जीत गई हैं। चुनाव रिजल्ट सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी का बयान सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

‘हिंदू बंट गए’

सुरेश अवस्थी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हार के कारणों पर बात की। सुरेश अवस्थी ने कहा कि हिंदू एकजुट नहीं थे, उनके बंट जाने से ही हमारी हार हुई है। हम लोग सोच रहे थे कि हमारे वोटों का बंटवारा नहीं होगा लेकिन ऐसा हो गया। अगर हिंदू वोटों में बंटवारा नहीं होता तो स्थिति कुछ और होती।

विज्ञापन

सपा ने दिया था नसीम को टिकट

बता दें कि इरफान सोलंकी सीसामऊ विधानसभा से विधायक थे लेकिन अपराधिक मामले में दोषी पाए जाने के बाद सात साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई। इसी वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुए। समाजवादी पार्टी ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दे दिया।


वहीं भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा। भाजपा नेताओं ने इस इस सीट पर जीतोड़ मेहनत की लेकिन चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई। अब भाजपा उम्मीदवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि हिंदू वोटरों के बंट जाने के कारण उनकी हार हुई है।

विज्ञापन

20 राउंड की वोटो की गिनती होने के बाद नसीम सोलंकी को 69714 मत मिले थे, जबकि सुरेश अवस्थी को 61150 मिले. दोनों उम्मीदवारों के बीच 8564 मतों का अंतर था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ