हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

प्रेमी संग पकड़ी गई तो नाबालिग बेटी का कराया रेप, सिद्धार्थनगर में पीड़ित पिता ने दर्ज कराई FIR

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक मां ने अपनी करतूत छिपाने के लिए 13 साल की नाबालिग बेटी का प्रेमी से रेप करवा दिया. बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया. पिता की शिकायत और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपनी करतूत छुपाने और बदनामी के डर से अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया. पीड़ित बच्ची के पिता जयराम रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में काम करते हैं, जबकि गांव में उनकी पत्नी और बेटी रहते थे. 26 जून की शाम को मां ने सामान लाने के बहाने बेटी को दुकान भेज दिया और अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुला लिया. बच्ची जब दुकान से सामान लेकर अचानक घर लौटी, तो उसने अपनी मां और तसव्वुर को आपत्तिजनक हालत में देख लिया.

पाप छुपाने के लिए कराया घिनौना काम

जब बच्ची ने कहा कि वह यह सब मुंबई में रह रहे अपने पिता को बताएगी तो मां बुरी तरह घबरा गई. पहले तो उसने बेटी को डराने-धमकाने की कोशिश की. जब बच्ची नहीं मानी तो मां ने ममता को ताक पर रखते हुए अपने प्रेमी से कहा कि जो वह उसके साथ करता है, वही बेटी के साथ भी करे ताकि वह हमेशा के लिए चुप हो जाए. इसके बाद आरोपी प्रेमी तसव्वुर ने नाबालिग बच्ची को पटककर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घिनौने अपराध में मां ने पूरी तरह से अपने प्रेमी का साथ दिया.

पिता की शिकायत पर कोर्ट का हस्तक्षेप

मामले की जानकारी जब बच्ची के पिता को हुई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़ित पिता ने न्याय के लिए कानूनी रास्ता अपनाया और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी का माहौल है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola