Who Is Shrikala Dhananjay Singh : देश में लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो गया है। अब राजनीतिक दलों का फोकस तीसरे चरण पर है। इसे लेकर दिग्गज नेता कड़ी धूप में लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में बाहुबली की पत्नी और बसपा उम्मीदवार श्रीकला सिंह ने जौनपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। आइए जानते हैं कि कौन हैं श्रीकला धनंजय सिंह?
कौन हैं श्रीकला सिंह?
श्रीकला सिंह बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं। साल 2017 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में उनकी शादी बाहुबली से हुई थी। श्रीकला सिंह ने जौनपुर से अपनी राजनीति की शुरुआत की। 2021 में श्रीकला सिंह ने सिकरारा क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और उन्होंने सपा के राज बहादुर यादव को हराया था। वह वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें : गांधीनगर सीट पर कैसा होगा मुकाबला? क्या अमित शाह के सामने टिक पाएंगी सोनल पटेल
तेलंगाना की रहने वाली हैं श्रीकला
मूलरूप से तेलंगाना की रहने वाली श्रीकला सिंह निप्पो बैटरी ग्रुप के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जितेंद्र रेड्डी विधायक और मां ललिता रेड्डी अपने गांव की सरपंच रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : ‘दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ होगी BJP’; अमेठी-रायबरेली पर क्या बोले राजीव शुक्ला
बसपा उम्मीदवार ने जौनपुर से किया नामांकन
जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन भरा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मायावती से आशीर्वाद लेने के बाद मैंने आज शुभ दिन नामांकन किया है। उन्होंने ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीतने का दावा किया। श्रीकला धनंजय सिंह ने कहा कि आज की तारीख में जो चुनाव लड़ रहे हैं वो सिर्फ उम्मीदवार हैं, कोई पूर्व मंत्री नहीं है। इस दौरान उन्होंने धनंजय सिंह की रिहाई को लेकर कोई कमेंट नहीं किया।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines