शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार; नागपुर से पुलिस ने किया अरेस्ट

श्रद्धा दुबे के आगरा में भी छिपे होने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद वह मध्य प्रदेश के सतना होते हुए नागपुर पहुंची, जहां यूपी एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया.

Model Shraddha Dubey arrested.jpg

श्रद्धा दुबे के आगरा में भी छिपे होने की जानकारी सामने आई थी. Photo- ANI / X ( @sirajnoorani / @AjayDwi65357304 )

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड मामले की जांच कर रही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. करीब 11 दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ श्रद्धा की बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों पिछले कई दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे.

विज्ञापन

कई शहरों में तलाश के बाद नागपुर में मिली लोकेशन

पुलिस के अनुसार, कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज होने के बाद से श्रद्धा दुबे की तलाश की जा रही थी. जांच के दौरान उसके नेपाल जाने, फिर उत्तर प्रदेश लौटने और अलग-अलग शहरों में घूमने की जानकारी सामने आई थी. इस बीच श्रद्धा दुबे के आगरा में भी छिपे होने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद वह मध्य प्रदेश के सतना होते हुए नागपुर पहुंची, जहां यूपी एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि श्रद्धा अपनी बहन और ड्राइवर के साथ बुर्का पहनकर शहर-शहर ट्रैवल कर रही थी. हालांकि, उसने पुलिस को कैसे चकमा दिया इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी. तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की तैयारी की गई है, जिससे उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन

अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में थी श्रद्धा

श्रद्धा दुबे गिरफ्तारी से बचने के साथ अग्रिम जमानत हासिल करने के प्रयास भी कर रही थी. बताया जा रहा है कि वह कई वकीलों के संपर्क में थी और दशहरे के बाद अदालत में समर्पण करने की योजना बना रही थी. इस बीच पुलिस उसकी लगातार बदलती लोकेशन का पता लगाने में जुटी रही. हालांकि, अग्रिम जमानत की कोशिशों और समर्पण की योजना से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अदालत के रिकॉर्ड या पुलिस के विस्तृत बयान से होना बाकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ