UP News: उत्तर प्रदेश, दिल्ली और एनसीआर समेत कई राज्यों में अमूल मक्खन (Shortage of Amul Butter) की देखी जा रही है। कई लोग इस कमी को लेकर ट्वीट भी कर रहे हैं। वहीं अमूल कंपनी की ओर से कहा गया है कि 4-5 दिनों में बाजार में मक्खन (Shortage of Amul Butter) की आपूर्ति और उपलब्धता पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
इन राज्यों में देखी गई कमी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, अहमदाबाद और पंजाब समेत कई राज्यों के बाजारों में अमूल मक्खन की कमी दिख रही है। कई लोगों और ग्राहकों ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया है कि अमूल मक्खन की किल्लत के कारण बाजार में नकली और कई अन्य प्रकार के मक्खन बिक रहे हैं।
https://twitter.com/saffrontrail/status/1590335949246197762
इतने दिनों से नहीं मिला मक्खन
जानकारी के मुताबिक कमी की सूचना सबसे पहले अहमदाबाद (गुजरात) से मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 20 से 25 दिनों से अमूल मक्खन बाजार में उपलब्ध नहीं है। वितरकों ने कहा है कि आपूर्ति में कमी है और उन्हें भी माल नहीं मिल रहा है।
4-5 दिनों में सामान्य हो जाएगी सप्लाईः कंपनी
बाजार में अमूल मक्खन की कमी की खबरें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि यह कमी दिवाली के बाद से शुरू हुई है। इस बारे में अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने एक मीडिया हाउस के हवाले से कहा है कि कंपनी में अमूल मक्खन का उत्पादन सामान्य से ऊपर है। बाजार में अमूल मक्खन की आपूर्ति और उपलब्धता 4-5 दिनों में पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।
https://twitter.com/SanskarBarot/status/1592181921081348096
लोगों ने इस तरह से किए ट्वीट
दूसरी ओर ट्विटर पर लोग अमूल मक्खन की कमी को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। नंदिता अय्यर नाम के एक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है, ‘क्या आपने महसूस किया कि अमूल बटर किसी भी प्लेटफॉर्म या सुपरमार्केट में मिलना बेहद मुश्किल हो गया है? मुझे लगा कि यह बैंगलोर की ही समस्या है, लेकिन गुड़गांव के फूडीज ग्रुप में भी एक ऐसी ही पोस्ट देखी।’
अभी पढ़ें – New Driving License: अब बिना टेस्ट बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं काटने होंगे आरटीओ ऑफिस के चक्कर
कई ने जानकारी दी तो कई ने कमी के बारे में पूछा
एक अन्य ट्विटर अकाउंट हैंडलर शंकर राव ने लिखा है, ‘अचानक मक्खन की कमी क्यों हो गई @Amul_Coop, अपने पार्लर में भी नहीं मिल पा रहा, ऑनलाइन के रिटेल में भी नहीं मिल रहा। क्या कारण है?’ बता दें कि इसी तरह से कई लोगों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से अमूल मक्खन की कमी के बारे में बताया और पूछा है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines