Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today, 15th November 2022: शुभ कार्य के लिए लगन का मौसम शुरू होते ही देश में सोना और चांदी के भाव (Gold Silver Price) रॉकेट की रफ्तार से आगे भागने लगा है। पिछले किई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है। आज एकबार फिर सोना 447 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 924 रुपये प्रति किलो की दर से उछाल आई। इसके बाद सोना चढ़कर 53000 रुपये प्रति किलो और चांदी 62500 रुपये के करीब बिकने लगी है।
अभी पढ़ें – टमाटर की कीमतों में 150% की बढ़ोतरी, 110 रुपये किलो बिक रहा प्याज…यहां बढ़े सब्जियों के दाम
हालांकि शादी-ब्याह के सीजन में अभी भी आपके पास सोना और चांदी सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3323 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 17500 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता भी बिक रही है। दरअसल सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज मंगलवार (15 November) को सोना (Gold Price Update) 447 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52877 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 149 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 55430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 929 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 62467 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 667 रुपये महंगी होकर 61583 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 193 रुपये की दर से महंगा होकर 52,911 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 267 रुपये की बढ़त के साथ 62,737 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3323 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17513 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52877 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52665 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48435 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39658 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30933 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 1.19 डॉलर की तेजी के साथ 1,770.79 डॉलर प्रति औंस पर है। तो चांदी 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 22.03 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।
अभी पढ़ें – Home Loan हुआ महंगा, SBI ने MCLR में की 10-15 बीपीएस की वृद्धि, EMI दरें आज से लागू
दिल्ली (Gold Price Delhi )
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53110, Silver Price : Rs. 62700
मुंबई (Gold Price Mumbai )
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52960, Silver Price : Rs. 62700
कोलकाता (Gold Price Kolkata )
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52960, Silver Price : Rs. 62700
चेन्नई (Gold Price Chennai )
22ct Gold : Rs. 49400, 24ct Gold : Rs. 53890, Silver Price : Rs. 68500
हैदराबाद (Gold Price Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52960, Silver Price : Rs. 68500
बंगलुरु (Gold Price Bangalore )
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53010, Silver Price : Rs. 68500
मंगलुरु (Gold Price Mangalore )
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53010, Silver Price : Rs. 68500
अहमदाबाद (Gold Price Ahmedabad )
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53010, Silver Price : Rs. 62700
सूरत (Gold Price Surat)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53010, Silver Price : Rs. 62700
नागपुर (Gold Price Nagpur)
22ct Gold : Rs. 48580, 24ct Gold : Rs. 53040, Silver Price : Rs. 62700
पुणे (Gold Price Pune)
22ct Gold : Rs. 48580, 24ct Gold : Rs. 53040, Silver Price : Rs. 62700
भुवनेश्वर (Gold Price Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52960, Silver Price : Rs. 68500
चंडीगढ़ (Gold Price Chandigarh )
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53110, Silver Price : Rs. 62700
भोपाल (Gold Price Bhopal )
22ct Gold : Rs. 48300, 24ct Gold : Rs. 52620, Silver Price : Rs. 68700
इंदौर (Gold Price Indore)
22ct Gold : Rs. 48650, 24ct Gold : Rs. 52620, Silver Price : Rs. 68670
जयपुर (Gold Price Jaipur )
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53110, Silver Price : Rs. 62700
लखनऊ (Gold Price Lucknow)
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53110, Silver Price : Rs. 62700
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48580, 24ct Gold : Rs. 53040, Silver Price : Rs. 62700
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।