हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मोबाइल चार्जिंग में लगाकर गेम खेल रहे थे बच्चे, अचानक घर में लगी आग, चार की हुई मौत

UP Short Circuit Fire News : होली से पहले उत्तर प्रदेश में एक बड़ी घटना घटी है। चार्जिंग में लगाकर बच्चे मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इस दौरान अचानक से घर में आग लग गई, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई। माता-पिता भी झुलस गए।

विज्ञापन
यूपी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग। (File Photo)

UP Short Circuit Fire News : आप अक्सर घर में मोबाइल चार्जिंग करते होंगे। अगर आप मोबाइल चार्ज करने के दौरान लापरवाही बरती तो बड़ा हादसा हो सकता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें मोबाइल चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई और चार बच्चों की मौत हो गई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र की जनता कॉलोनी में यह घटना घटी है। जोनी नामक एक व्यक्ति के घर में शनिवार की रात को मोबाइल फोन चार्ज हो रहा था। इस दौरान अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई, जिसके चपेट में आने से माता-पिता के साथ चार मासूम बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।

यह भी पढ़ें :सपा ने बिजनौर से क्यों बदला उम्मीदवार? मुरादाबाद से एसटी हसन लड़ेंगे चुनाव

एम्स दिल्ली में भर्ती हैं माता-पिता 

आसपास के लोगों ने झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां निहारिका (8) और संस्कार उर्फ गोलू (6) ने देर रात ही दम तोड़ दिया। सारिका (10) और कालू (4) की रविवार सुबह मौत हो गई। वहीं, माता-पिता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने माता-पिता को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया है, जहां पिता जोनी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : ‘CBI को कुछ नहीं मिला’, महुआ मोइत्रा ने छापेमारी के खिलाफ ECI को लिखा पत्र

ऐसे लगी आग

जोनी ने बताया कि चार्जिंग में लगाकर मोबाइल पर बच्चे गेम खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें