Shahrukh Khan Dunki like real story (नितीश कुमार): बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘डंकी’ से विदेश जाने की इच्छा रखने वाले भारतीयों को एक खास मैसेज दिया था। फिल्म में जिस तरह से शाहरुख और उनके दोस्त विदेश जाकर वहां फंस जाते हैं और स्वदेश वापसी के लिए संघर्ष करते हैं। ठीक ऐसा ही एक मामला यूपी के जौनपुर से सामने आया है। यहां परिवार के खातिर रोजी-रोटी कमाने के लिए दुबई गए व्यक्ति को वहां की जेल में बंद कर दिया गया है। पिछले 2 महीने से परिवार वालों की अपने व्यक्ति से बात नहीं हुई है। दुबई की जेल में बंद व्यक्ति जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ग्राम नोकरी बाहरी का रहने वाला है।
यह है मामला
पीड़ित व्यक्ति का नाम धर्मेंद्र कुमार राजभर है और उसका पासपोर्ट नंबर T695867 है। पीड़ित की पत्नी रेखा देवी राजभर ने बताया कि 26 मई 2023 को धर्मेंद्र दुबई के लिए रवाना हुए थे। धर्मेंद्र अपने परिवार में अकेले कमाने वाले हैं। धर्मेंद्र के कंधों पर बूढ़ी मां (65), पत्नी और चार मासूम बच्ची नन्दनी कुमारी (12), अंजली कुमारी (10), सेजल कुमारी (7) और सिमरन (4) की जिम्मेदारी है। धर्मेंद्र की पत्नी ने बताया कि दुबई में उसके पति DMC सप्लाई नाम की कम्पनी में काम करते थे। आज से दो महीने पहले धर्मेंद्र ने किसी दूसरे नंबर से फोन किया और बताया कि उसे दुबई की अजमान जेल में बंद कर दिया गया है। परिवार के अनुसार, धर्मेंद्र को जेल में किसी गुनाह के बंद किया गया है। वहीं, पिछले 2 महीने से उनकी धर्मेंद्र के साथ कोई बात भी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: मर कर हुआ ‘जिंदा’! 5 साल पहले जिसकी हुई ‘हत्या’ वो दिल्ली में नई पत्नी संग मिला
अधिकारियों से परिवार ने लगाई गुहार
ऐसे में धर्मेंद्र की पत्नी अपनी बुढ़ी सास और 4 मासूम बच्चीयों को लेकर जिला अधिकारी अनुज कुमार झा को प्रार्थना पत्र दिया है और पति के भारत वापसी के लिए गुहार लगाई है। रेखा ने बताया कि उसने पिछले 2 महीनों कई अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी पुकार नहीं सुनी। कुछ अधिकारियों ने मदद का आश्वासन तो दिया, लेकिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
18 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
20 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
23 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
23 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines