जहां एक तरफ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान डरा हुआ है तो वहीं भारतीय वायु सेना ने अपनी सैन्य तैयारी को और तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के शहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर रात के समय लड़ाकू विमान राफेल और जगुआर जमकर गरजे, जिससे पाकिस्तान थर्रा गया है। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।
भारतीय वायु सेना (IAF) के फाइटर जेट ने यूपी के शाहजहांपुर में स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। वॉर या नेशनल इमरजेंसी की स्थितियों में वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेसवे की क्षमता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास आयोजित किया गया। पहले सुबह के समय IAF के राफेल, सुखाई, मिराज, जगुआर और AN-32 जैसे फाइटर जेट ने ‘टच एंड गो’ के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे की 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर अपनी ताकत दिखाई।
यह भी पढ़ें : IMF क्या, कैसे करता है वित्तीय सहायता? भारत ने बड़ा दांव चल ऐसे तोड़ी पाकिस्तान की कमर!
लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने नाइट में भी हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। रात के समय करीब 2 घंटे तक भारतीय वायुसेना का युद्धाभ्यास चला। बताया जा रहा है कि हवाई पट्टी पर विमानों की लैंडिंग कराई गई। वहीं, इसे लेकर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि फिर हो रही है उसकी बात, जिसकी हमने शुरुआत की।
वायु सेना के युद्धाभ्यास से घबराया पाकिस्तान
आपको बता दें कि पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की और सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया। साथ ही द्विपक्षीय व्यापार खत्म कर दिया गया। इस बीच वायु सेना के विमानों का युद्धाभ्यास देखकर पाकिस्तान घबरा गया है।
यह भी पढ़ें : POK में 1000 से ज्यादा मदरसे बंद; जानें भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान में कैसे हालात?
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines